What's Hot

दुनिया का हर दंपति ये चाहता है कि वह मां-बाप जरूर बनें. लेकिन कई बार उन्हें इसका सुख नहीं मिलता तो वह बैचेन हो जाते हैं और उसके बाद वह अपने इलाज में हजारों रुपये खर्च भी कर देते हैं. लेकिन हमारे देश में एक ऐसा चमत्कारी मंदिर है जिसके बारे में कहा जाता है कि इस मंदिर में अगर कोई महिला जाकर सो जाती है तो उसके घर जल्द ही बच्चों की किलकारी गूंजती है. ये जानकर भले ही आपको यकीन न हो लेकिन लोग इस बात को सच मानते हैं. ये चमत्कारी मंदिर हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सिमस गांव स्थित है.
जिसे मां सिमसा का मंदिर कहा जाता है. ऐसी मान्यता है कि जो भी महिलाएं यहां जमीन पर सोती है, उसे गर्भवती होने से पहले ही पता चल जाता है कि उसे बेटा होगा या बेटी. ऐसी मान्यता है कि मां शारदा खुद सपने में आकर महिला को संकेत देती हैं. बता दें कि नवरात्रों के अवसर पर मां सिमसा मंदिर में सलिन्दरा उत्सव मनाया जाता है. जिसका अर्थ होता है कि ‘सपने आना’.
यही वह वक्त होता है जब यहां सोने वाली नि:संतान महिलाओं को सपने में मां दर्शन देती हैं. केवल रात नहीं, दिन में भी महिलाएं यहां सोती हुई पाई जाती हैं. ऐसा कहा जाता है कि जो महिला मन में श्रद्धा लेकर आती है, देवी मां उन्हें आशीर्वाद देती हैं. यदि सपने में अमरूद देखने का अर्थ है कि लड़का होगा. यदि सपने में भिंडी दिखती है तो उसका अर्थ है लड़की पैदा होगी. इसके अलावा महिला को सपने में लकड़ी, पत्थर या कोई धातु दिखे तो इसका अर्थ है कि वह कभी मां नहीं बन पाएगी.
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। छत्तीसगढ़ राज्य न्यूज पोर्टल लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31