प्रेम प्रसंग की एक अनोखी खबर सामने आ रही है जिसमे सोशल मीडिया के माध्यम से एक लड़की को प्यार के जाल में फंसा कर बलात्कार किया गया है। अपराधी ने स्वयं को कुंवारा बताकर शादी का झांसा दिया तथा कई बार बलात्कार किया। जब पीडि़ता ने शादी का दबाव बनाया तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। खबर के मुताबिक, मध्य प्रदेश के ग्वालियर के डोंगरपुर में रहने वाली 25 वर्षीय पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से सोनू पाल नाम के शख्स से उसकी पहचान हुई तथा उसके बाद यह जान पहचान दोस्ती में बदल गई। उसके बाद लड़के और लड़की में प्यार हो गया तथा बात शादी तक पहुंच गई। वही लड़के ने अपने आपको प्यारा कुंवारा बताया तथा उसके बाद लड़की को प्यार के जाल में फंसा कर उसके साथ बलात्कार करता रहा। जब लड़की ने शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने अपने आपको शादीशुदा बता दिया। जब मामले का खुलासा हुआ तो उसके पश्चात् लड़के ने लड़की को जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद लड़की ने थाने में शिकायत की पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश आरम्भ कर दी है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31