एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है जिसमे सास के कत्ल के आरोप में बहू और ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल, ससुर का किसी दूसरी महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह दूसरी बार दूल्हा बनने का भी ख्वाब देख रहा था। फिर उसने अपनी बहू से ही पत्नी का कत्ल करा दिया। तत्पश्चात, वह मनगढ़ंत कहानी बनाकर पुलिस को गुमराह करता रहा, मगर सख्त पूछताछ में उसने सारे रहस्य खोल दिए। मध्य प्रदेश के रीवा जिले से मनगवां थाना इलाके के अतरैला गांव से सनसनीखेज घटना का खुलासा हुआ है। यहां एक बहू ही अपने सास की कातिल निकली। दरअसल 4 दिन पहले गांव में एक महिला के कत्ल का मामला सामने आया था। शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा करते हुए महिला की बहू एवं उसके पति को गिरफ्त में लिया है। कहा जा रहा है कि दूसरी महिला से संबंध के चलते महिला के पति ने अपनी बहू के साथ मिलकर अपनी पत्नी को मारने का षड्यंत्र रचा था। रीवा जिले की मनगवां थाना पुलिस ने महिला की अंधी हत्या का खुलासा करते हुए उसके पति एवं बहू को गिरफ्तार किया है। अपराधियों ने पूछताछ में हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है। तत्पश्चात, दोनों ही अपराधियों को कोर्ट में पेश करते हुए जेल भेज दिया है। दरअसल महिला के पति का बाहर की दूसरी महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दूसरी तरफ सास के द्वारा भी अपनी बहु को भी आए दिन परेशान किया जाता था। इससे तंग आकर ससुर ने अपने बहू के साथ मिलकर षड्यंत्र रचते हुए हसिए से हमला कर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया गया, मामले की खबर जब पुलिस को हुई तो पुलिस की टीम ने तत्काल महिला के पति एवं उसकी बहू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में अपराधियों ने कत्ल को लेकर खुलासे किए हैं।
Previous Articleशादीशुदा शख्स का भंडाफोड़, मचा बवाल, पुलिस भी रह गई दंग…
Next Article सावन सोमवार व्रत इस कथा के बिना है अधूरा
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















