इन दिनों सोशल मीडिया पर एक महिला का पोस्ट जमकर वायरल हो गया है जिसमें उन्होंने पति के शराब के नशे में हैरतंअगेज खुलासा करने के बारे में बताया है। महिला ने लिखा कि पति ने शराब के नशे में बताया कि वह मेरी बड़ी बहन से प्यार करते हैं। वह भी ऐसे वक्त में जब महिला की प्रेग्नेंसी का छठा माह चल रहा है। 20 जून को Redditपर r/trueoffmychet फोरम के माध्यम से u/ThrowRavin ने बताया कि उनकी बहन की सगाई के बाद पति का बर्ताव बदल गया था और फिर उन्होंने एक बड़ा खुलासा कर दिया। पोस्ट में महिला ने बताया कि वह और उनकी बहन, एक-दूसरे के बहुत करीब थीं।
उन्होंने लिखा- “बचपन में मेरी बहन मेरी प्रोटेक्टर एवं रोल मॉडल थी। जब हमारे सौतेले पिता नशे में होते थे तो वह स्वयं को आगे कर देती थी, जिससे पिता मुझे चोट ना पहुंचा सकें। जब वह कॉलेज के लिए गईं तो मैं भी कभी-कभी घर से भागकर उसके समीप पहुंच जाती थी, उन दिनों वह स्वयं फर्श पर सोती थी तथा मुझे अपने बेड पर सुलाती थी। 16 वर्ष की आयु में मैं अपनी बहन के साथ शिफ्ट हो गई थी तथा इसके बाद हम कभी घर वापस नहीं गए।”
पोस्ट में महिला ने कहा कि उनकी बहन और पति का स्वभाव-रुचि एक जैसी है। परिवार में सबकुछ ठीक चल रहा था। मगर फिर मेरी बहन ने एक व्यक्ति को डेट करना आरम्भ कर दिया। यह बात महिला के पति को पसंद नहीं आई। उन्होंने पत्नी से बोला- मुझे नहीं लगता है कि यह व्यक्ति तुम्हारी बहन के लिए ठीक है। मगर एक दिन चारों लोग साथ में डिनर करने गए। यहां महिला की बहन के प्रेमी ने उन्हें प्रपोज कर दिया। जब वे लोग घर लौटे तो महिला ने पति को एक कमरे में फूट-फूटकर रोते देखा। महिला ने कहा- मेरे पति ने बताया कि वह मेरी बहन से वर्षों से प्यार करता है, मगर वह जानता है कि यह कितना गलत है। आगे महिला ने बताया- पति ने कहा कि वह मुझसे बहुत प्यार करते हैं तथा उन्होंने वादा किया है कि वह एक अच्छे पति और हमारे बच्चे के एक अच्छे बाप बनकर दिखाएंगे। रिश्ते के बारे में लोगों की एडवाइस मांगते हुए महिला ने बोला- मैं नहीं जानती कि अब मुझे क्या करना चाहिए। अब कुछ भी पहले की भांति नहीं होगा मगर मेरी बहन ही मेरा परिवार और बेस्ट फ्रेंड है। क्या मैं अपनी शादी बचा सकती हूं? और मेरे बच्चे को भी? वही इस पर कई लोगों ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031