रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) ने ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बी.ई.ई.) के सहयोग से दिनांक 2 अगस्त को रायपुर में विद्युत वितरण कंपनियों और ऊर्जा दक्षता समाधान प्रदाताओं के साथ डिमांड साइड मैनेजमेंट (डी.एस.एम.) कार्ययोजना पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हेमंत वर्मा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने राज्य में डी.एस.एम. कार्य की शुरूआत के बारे में बताया और ट्रांसमिशन के उच्चतम और न्यूनतम अनुपात के आधार पर कार्ययोजना विकसित करने का सुझाव दिया।

कार्यशाला के दौरान क्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, आलोक कटियार ऊर्जा मांग पर जनरेशन, ट्रांसमिशन एवं वितरण की भूमिका के बारे में जानकारी देते हुए समाज में बढ़ती आबादी की मांग को पूरा करने के लिए ऊर्जा दक्ष उपायों को लागू करने का सुझाव दिया, तथा मुख्य अभियंता, संजीव जैन द्वारा ऊर्जा दक्षता पर प्रकाश डालते हुए राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में क्रियान्वित गतिविधियों एवं उसके महत्व के बारे में जानकारी दी गई है। ऊर्जा दक्षता ब्यूरो के निदेशक, श्री मिलिंद देवरे ने भारत में विभिन्न विद्युत वितरण कंपनियों के लिए डीएसएम कार्यक्रम के तहत बीईई के पहल के बारे में जानकारी दी। उनके द्वारा एस्को मोड के तहत ऊर्जा दक्ष परियोजनाओं को लागू करने, क्रियान्वयन की विधि, बजट एवं लागत, ऊर्जा बचत एवं उसके लाभों के बारे में बताया गया।

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी (सी.एस.पी.डी.सी.एल.) की ओर से कार्यपालन अभियंता सुश्री अर्चना नागराले ने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा क्रियान्वित डी.एस.एम. कार्ययोजना में ऊर्जा दक्ष उपायों हेतु किये गये प्रयासों की स्थिति प्रस्तुत की है, तथा ई.ई.एस.एल. के सहायक प्रबंधक राकेश साहू द्वारा डीएसएम कार्यक्रम के तहत ऊर्जा दक्ष परियोजनाओं को लागू करने के प्रचलित व्यापार माडल पर प्रस्तुती दी गई है। सी-टेक साल्यूशन के मिलिंद चितावर द्वारा कृषि के लिये ऊर्जा दक्ष पंप, मोटर कॉमर्शियल फैन, एवं उद्योगों के लिए एच.व्ही.ए.सी. जैसी नवीन ऊर्जा दक्ष परियोजनाओं पर अपना प्रस्तुतिकरण दिया गया। राजीव ज्ञानी अधीक्षण अभियंता, क्रेडा द्वारा कार्यक्रम का संचालन करते हुए विद्युत वितरण कंपनियों से संबंधित डी.एस.एम. आवधारणा पेश की। उक्त कार्यक्रम में सी.एस.ई.आर.सी., सी.एस.पी.डी.सी.एल., टीड, जे.एस.पी.एल., रायगढ़, क्रेडा, बी.ई.ई., ई.ई.एस.एल. और सी-टेक के अधिकारियों ने भाग लिया।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031