्र

नई दिल्ली। बीजेपी ने अपनी राज्य इकाइयों के अध्यक्षों और प्रभारियों को पत्र लिखकर अनुच्छेद 370 को समाप्त करने के एक साल पूरे होने पर और ट्रिपल तालक विधेयक अधिनियम बनने पर कार्यक्रम आयोजित करने कहा है। इन कार्यक्रमों में नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। बता दें कि, पिछले साल 5 अगस्त को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने की घोषणा की थी। वहीं इसी संसद सत्र में मुस्लिम महिलाओं के लिए मोदी सरकार ने ट्रिपल तलाक कानून लागू किया था। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय इकाई द्वारा सभी राज्यों प्रमुखों और प्रभारियों को अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के एक वर्ष पूरा होने पर और ट्रिपल तालक विधेयक पारित करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित करने के लिए लिखा है। इस क्रम में 28 जुलाई से लेकर 3 अगस्त तक देश भर में एक भारत एकात्म भारत अभियान चलाएगी। भाजपा, पूरे देश मे वर्चुअल रैली, संवाद कार्यक्रम, गोष्ठी, सोशल मीडिया अभियान और कार्यक्रम का आयोजन करेगी। इसी तरह इसके तीन तलाक बिल के मद्देनजर भाजपा 28 जुलाई से 3 अगस्त तक देश भर में मुस्लिम महिला सशक्तिकरण अभियान का आयोजन करेगी। 28 जुलाई से 3 अगस्त तक भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा तीन तलाक के कानून में परिवर्तन को लेकर पूरे देश मे वर्चुअल बैठकों का आयोजन करेगी। ट्रिपल तलाक की समाप्ति और इससे 82 फीसदी तलाक के मामलों में आई कमी के मुद्दे पर एक राज्य में 100 मुस्लिम महिलाओं से चर्चा करेगा। साथ ही ये महिलाएं प्रधामनमंत्री को ट्रिपल तलाक खत्म करने के लिके आभार भी जाताएंगी। (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30