पाटन। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर घर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने भाजपा पाटन के चारो मण्डल की सयुंक्त बैठक आयोजित किया गया। अभियान के विधानसभा प्रभारी पूर्व मंत्री रमशीला साहू ने अभियान की जानकारी में बताया कि 9 से 11 अगस्त तक गांव गांव में भजन गाते हुए प्रभात फेरी निकाले जाएंगे स्वन्त्रता सेनानी के प्रतिमा के पास इसके अलावा विधानसभा के प्रमुख स्थल में तिरंगा झंडा लगाया जावेगा। श्रीमती साहू के कहा कि यह राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत कार्यक्रम है जिसमे जिसमे केवल राष्ट्रीय भावना होनी चाहिए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश में सभी के मन मे आजादी की भावना होनी चाहिये । भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रवादी विचार धारा ने जनता से अपील किया कि देश के नई पीढ़ी को अमृत महोत्सव से जोड़ने यह आयोजन किया गया है । उन्होंने कहा कि इस दौरान तिरंगा के सम्मान का पूरा ध्यान रखना जरूरी है ।

प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि जब परिवार में झंडा फहराए तो घर के छोटे सदस्य के हाथों से ही तिरंगा फहराए, जिला अध्यक्ष जितेंद वर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर में सक्रिय होकर घर घर मे देश की शान तिरंगा झंडा को फहराने में लिए अपील करते हुए कहा कि इस आयोजन को राजनीतिक रंग नही देवे जिससे राष्ट्रीय भावना जागृत हो। पूर्व विधायक डॉ दयाराम साहू ने कहा कि भाजपा का उदय ही राट्रीय भावना को मजबूत एवँ अखण्ड बनाने के लिये हुए जिसमे भाजपा सफल भी हो रही है । इस अवसर पर स्वागत भाषण दक्षिण मण्डल अध्यक्ष लालेश्वर साहू के दिया मंच संचालन मध्य मण्डल अध्यक्ष खेमलाल साहू के किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ दयाराम साहू,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,उत्तर मण्डल अध्यक्ष लोकमणी चन्द्राकर, कुम्हारी मण्डल अध्यक्ष पी एन दुबे,जिला पंचायत सदस्य हर्षा चन्द्राकर,महिला मोर्चा अध्यक्ष निशा सोनी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष धनराज साहू,मध्य मण्डल उपाध्यक्ष दिनेश साहू, नेता प्रतिपक्ष योगेश निक्की भाले,हरिशंकर साहू,हर्ष भाले, राजा पाठक,मध्य मण्डल युवा मोर्चा अध्यक्ष कुणाल शर्मा,केवल देवांगन,सागर सोनी,फेरहा राम ढीमर, नेतराम निषाद,अभय ठाकुर, दामोदर चक्रधारी,राजेश चन्द्राकर, हरप्रसाद आडिल, राजेन्द्र वर्मा,जनपद सदस्य जितेश्वरी साहू, रानी बंछोर,गोल्डी गोस्वामी,मोहन साहू,यमन मढ़रिया,सोनू साहू,कैलाश सोनकर, अजय वैष्णव, नन्हा वर्मा,अवधेश ठाकुर,राजू साहू,मिलन देवांगन,ज्योति साहू,दयानंद सोनकर,नारायण पटेल,के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31