
संकुल स्त्रोत केंद्र परसदा (कुम्हारी ) के संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा ने संकुल के अधीनस्थ शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मगरघटा का अवलोकन किया । प्रार्थना सभा प्रातः 9.45 बजे प्रारंभ किया गया, प्रार्थना सभा में बच्चों द्वारा राज्यगीत , शपथ , प्रेरणा गीत , समाचार पत्र का वाचन , प्रेरक कहानी पश्चात राष्ट्रगान हुआ । उन्होंने प्रत्येक बच्चे को अवसर देने प्रेरित किया । शाला में दर्ज 77 बच्चों में से 73 बच्चे उपस्थित रहे । उपस्थिति का प्रतिशत 94.80 रहा । पदस्थ 5 शिक्षकों में से 4 शिक्षक शालेय कार्य में उपस्थित एवम 1 शिक्षक आकस्मिक अवकाश पर रहे । माह जुलाई का मासिक आकलन लिया गया जिसके अंतर्गत कक्षा 6वीं — अंग्रेजी , संस्कृत , 7वीं– हिंदी , विज्ञान , 8वीं – गणित , सामाजिक विज्ञान का प्रश्नपेपर लिया गया । बच्चों से प्रश्नों के बारे पूछा गया एवम मन लगाकर पढ़ाई करने प्रेरित किया गया । साथ ही शिक्षकों को गतिविधि आधारित शिक्षण पर विशेष जोर देने प्रेरित किया गया । अवलोकन के दौरान शिक्षिका श्रीमती अंजू वर्मा , श्रीमती सुजाता मिश्रा एवम शिक्षक श्री कुलेश्वर प्रसाद ठाकुर , ललित कुमार बिजौरा उपस्थित रहे ।



















