रायपुर। लॉकडाउन की अवधि में शराब बेचे जाने का जोरदार विरोध शुरू हो गया है। इस अवधि में खुले शराब दुकानों को तत्काल बंद कराने की मांग बेमेतरा जिला पंचायत सदस्य राहुल टिकरिहा ने कलेक्टर से की है। उन्होंने इस संबंध में बेमेतरा के कलेक्टर को पत्र भी लिखा है।