रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो के 22 अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवाएं गृह विभाग को वापस करते हुए पुलिस मुख्यालय को सौंपी गई है। पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम.अवस्थी ने इन अधिकारियों और कर्मचारियों को राज्य के विभिन्न जिलों में पदस्थ किया है। पुलिस मुख्यालय से आज जारी आदेश में नवीन पदस्थापना वाले सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को कोविड-19 से उत्पन्न वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए स्थानांतरण पर मिलने वाला पदग्रहण काल का उपयोग किए बिना तत्काल पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को पदग्रहण काल का समायोजन अर्जित अवकाश में करने को कहा गया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930