रायपर। राज्य आंदोलनकारी प्रदेश किसान नेता अनिल दुबे, लालाराम वर्मा, वेगेन्द्र सोनवेर,अशोक ताम्रकार, गोवर्धन वर्मा, ईश्वर साहू ने कहा है कि प्रधान कृषि केंद्र सराईपाली ने राजधानी के भू संजीवनी फर्टिलाइजर से गोदावरी गोल्ड उर्वरक लिया था। डी.ए.पी. एवं अन्य रासायनिक उर्वरक किसानों को आधार कार्ड अनुसार मिलता है इसलिए डी.ए.पी. कहकर किसानों को नकली खाद बेचा जा रहा है। किसानों ने छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ी भवन हांडीपारा में शिकायत दर्ज की, नकली डी.ए.पी. खाद बेचने की शिकायत दर्ज हुआ। राज्य आंदोलनकारी प्रदेश किसान नेता अनिल दुबे ने पता साजी की, जिसमें रायपुर के सुरेश अग्रवाल विधान सभा रोड स्थित गोडाउन से गोदावरी गोल्ड नामक डी.ए.पी.को सराईपाली एवं महासमुंद जिला में बेचने के लिए कई ट्रक नकली डी.ए.पी. खाद भेजा। जो सराईपाली के प्रधान कृषि केंद्र से वितरण हुआ किसान डिग्रीलाल एवं अन्य किसानों की शिकायत पर किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री, गृहमंत्री, पुलिस अधीक्षक, जिलाधीश से कार्यवाही करने की मांग की है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930