ई-कॉमर्स वेबसाइट amazon इंडिया और Exotic इंडिया एक बार फिर विवादों में है. इस बार यह विवाद एक पेंटिंग को लेकर पैदा हुआ. इस पेंटिंग में भगवान कृष्ण को बेहद ही आपत्तिजनक और अश्लील मुद्रा में दिखाया गया है.

इस पेंटिंग में भगवान कृष्ण को और राधा को एक साथ नग्न अवस्था में दिखाया गया है. इस फ़ोटो पर विवाद ने अब गहरा रुख अख्तियार कर लिया है. लोग सोशल मीडिया पर अमेज़न बॉयकोट ट्रेंड करा रहें है.

आपको बता दें ई-कॉमर्स वेबसाइट amazon इंडिया और Exotic इंडिया की एक पेंटिंग ने आज विवाद का रूप ले लिया. इस पेंटिंग में भगवान कृष्ण और राधा को एक पेड़ के नीचे नग्न अवस्था में दिखाया गया है. Amazon पर यह पेंटिंग गीता गोविंदा, राधाकृष्णा इन फारेस्ट लव नाम से बेचीं जा रही है. इसमें इस पेंटिंग की फ्रेम साइज़ 12×13 इंच दी गई है.

इस पेंटिंग को देख कर लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. लोगों ने ट्विटर ट्रेंड पर #Boycott_Amazon ट्रेंड करा कर अपने गुस्से का प्रदर्शन किया. लोगों ने ट्विटर पर लिखा भगवान कृष्ण की जन्माष्टमी पर इस प्रकार से भगवान की पेंटिंग को प्रदर्शित करना करोड़ों हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं का अनादर करना है.

ट्विटर पर मोनेश्री हुंन्द्रे ने फ़ोटो शेयर करते हुए लिखा की मै amazon ऐप का बायकॉट कर रहा हूँ. और मै सभी हिन्दुओं से निवेदन करता हूँ की वॉ सभी amazon इंडिया को बायकॉट करें

वहीं एक और यूजर mrunali धर्मे लिखती है कि अमेज़ॅन ऐसे उत्पाद बेचता है जो पैसा बनाने के लिए हिंदुओं की भावनाओं को आहत करते हैं. सभी हिंदू उपभोक्ताओं को #Boycott_Amazon

एक और यूजर ने लिखा कुछ “कहने” के लिए कथित रूप से ईशनिंदा शुरू करने के लिए #SarTanSeJuda अभियान चलाने वालो देखों अप्रिय तरीके से श्रीकृष्ण को चित्रित करने के बाद भी हिंदू चुप हैं.

वहीं एक और यूजर ने लिखा अमेज़ॅन श्री कृष्ण और राधा की ऐसी अश्लील तस्वीरें पेंट करने की हिम्मत कैसे कर सकता है जब उनका रिश्ता इतना पवित्र और सात्विक है? इसके लिए अमेजन को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए. भविष्य में ऐसा दोबारा न हो, इसका ध्यान रखा जाए.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031