कोविड संक्रमण काल में भी विद्यार्थियों ने ऑनलाइन मंगाये 36 हजार से अधिक शोधपत्र

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए कोविड-19 महामारी के दौरान ऑनलाइन अध्ययन हेतु ई-संसाधनों का उपयोग करने में देश के पूर्वी एवं उत्तर पूर्वी भारत में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कोविड-19 संक्रमण काल में जनवरी 2020 से जून 2020 तक इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा विकसित जर्नल गेट@सेरा (consortium of e-resources) प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हुए 36 हजार 355 शोधपत्र ऑनलाइन मंगाये हैं जबकि इसी दौरान राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान, कटक के विद्यार्थियों ने 4 हजार 180, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के विद्यार्थियों ने 5 हजार 317, बिधानचन्द्र कृषि विश्वविद्यालय कल्याणी, पश्चिम बंगाल के विद्यार्थियों ने 5 हजार 855 और ओडिशा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर के विद्यार्थियों ने 22 हजार 196 शोधपत्र मंगाये। उल्लेखनीय है कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में ई लर्निंग को बढ़ावा देने के लिए सेरा प्लेटफॉर्म विकसित किया गया है जहां कृषि एवं संबद्ध विषयों से संबंधित पाठ्यपुस्तकें एवं अनुसंधान सामग्री तथा शोधपत्र वृहद संख्या में उपलब्ध हैं।
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति डॉ. एस.के. पाटील ने बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण देश भर के शिक्षण संस्थानों विगत चार माह से बंद हैं और इसकी वजह से इस संस्थानों में कक्षा शिक्षण नहीं हो पा रहा है। ऐसे में ऑनलाइन अध्ययन हेतु ई संसाधनों का उपयोग विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित हो रहा है। ऑनलाइन शिक्षण को बढ़ावा देने के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा विकसित सेरा प्लेटफॉर्म एक अभिनव और उपयोगी पहल है। यह एक 24X7 प्लेटफॉर्म है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के विद्यार्थी नेहरू केन्द्रीय लायब्रेरी के माध्यम से सेरा प्लेटफॉर्म का बहुतायत से उपयोग कर रहे हैं और सेरा प्लेटफॉर्म के उपयोग के मामले में अग्रणी हैं। विद्यार्थियों को ई-लर्निंग सामग्री उपलब्ध कराने में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय देश में दूसरे स्थान पर है।
उल्लेखनीय है कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा कृषि के क्षेत्र में ऑनलाइन शिक्षण को ब?ावा देने के लिए वर्ष 2008 में सेरा प्लेटफॉर्म की शुरूआत की गई। आज देश भर में इसके 152 संस्थान इसके सदस्य हैं जिनमें प्रदेशिक कृषि विश्वविद्यालय तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा संचालित संस्थान शामिल हैं। सेरा प्लेटफॉर्म पर 3300 ई जर्नल तथा 1200 से अधिक किताबें उपलब्ध हैं। जे-गेट के अंतर्गत 6 करोड़ से अधिक शोध पत्र तथा 50 हजार से अधिक इन्डेक्स्ड जर्नल उपलब्ध कराए गए हैं जिनका उपयोग कृषि छात्र-छात्राओं, अनुसंधानकर्ताओं तथा शोध छात्रों द्वारा किया जा रहा है। गौरतलब है कि नेहरू लायबे्ररी इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की केन्द्रीय लायब्रेरी है जो आधुनिक, स्वचलित साधनों से सुसज्जित है। यह लायब्रेरी नेशनल नॉलेज नेटवर्क और लोकल एरिया नेटवर्क से जुड़ी हुई है जिसके माध्य से कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित सभी महाविद्यालयों एवं छात्रावासों में इसकी सेवाएं विद्यार्थियों के लिए24X7 उपलब्ध है। यह लायब्रेरी आई.एस.ओ. 9001:2008 प्रमाणित संस्था है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930