छत्तीसगढ़ में कोविड जांच किये बैगर भी पॉजिटिव की श्रेणी में आना खतरनाक षडयंत्र…

रायपर। राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ी समाज पार्टी, प्रदेश किसान नेता अनिल दुबे, लालाराम वर्मा, चेतन देवांगन, अशोक ताम्रकार, गोवर्धन वर्मा, ईश्वर साहू, अशोक कश्यप ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जो भारत के कोरोना कोविड- 19 के नक्शे में था ही नहीं। वह छत्तीसगढ़ शासन के गलत निर्णय के चलने आज राजधानी के हर वार्ड, गली क्वारेंटाइन की श्रेणी में आ गया है। भारत में छत्तीसगढ़ कोरोना के मामले में टाप- 20 में बेशरम की तरह खड़ा हुआ है। छत्तीसगढ़ भारत के उन राज्यों में से एक है जहाँ व्यवस्था नाम की चीज नहीं है। बिहार से बदतर छत्तीसगढ़ की स्थिति आ पहुँची है। जिसके लिये कांग्रेस सरकार के मंत्री मंडल के आपसी लड़ाई का नतीजा है। समय रहते छत्तीसगढ़ के सभी मंत्री, केन्द्र सरकार कंधा से कंधा मिलाकर सेवा का रास्ता अख्तियार करें। छत्तीसगढ़ में कोविड जांच किये बैगर भी पॉजिटिव की श्रेणी में आना खतरनाक षडयंत्र है। छत्तीसगढ़ के आमजन परेशान हुए हैं जिसमें कवर्धा जिला प्रमुख है। राज्यपाल महोदया संज्ञान में लेकर त्वरित कार्यवाही करें।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31