इस पूरी घटना का सीसीटीवी फूटेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वहीं वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के साथ-साथ कपल के खिलाफ भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं, पुलिस का कहना है कि कपल को जुर्माना के साथ कड़ी सजा भी काटनी पड़ सकती है. 

मिली जानकारी के अनुसार ब्राजील में युवक-युवती सुनसान इलाके में कार पार्क करके रोमांस कर रहे थे. इसी दौरान कुछ बदमाश वहां आ धमके. इसके बाद बदमाशों ने कपल का पर्स छीन लिया. इतना ही नहीं उन्हांंने कपल का कपड़ा भी छीन लिया और कार भी लेकर फरार हो गए. युवक-युवती को रोड पर ही न्यूड हालत में छोड़कर आरोपी फरार हो गए.

बताया गया कि घटना 17 अगस्त को रात करीब साढ़े 9 बजे घटी थी. कार एक सुनसान पार्किंग में खड़ी थी. अंदर एक कपल मौजूद था. तभी चोरों का ग्रुप उनपर अटैक कर देता है. एक शख्स जबरन कार का गेट खोलता है, जबकि दूसरा कपल का सामान छीनने लगता है. कपल जब इसका विरोध करते हैं तो वो उन्हें धमकाने लगते हैं.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031