आजकल ऑनलाइन फूड ऑर्डर काफी ट्रेंड और आम बात है। जब भी हमे कुछ अलग या मनचाहा खाने का मन करता है और घर में बनाने का भी मन नहीं है तो बस अपने मोबाइल फोन से ऑनलाइन ऐप्स के जरिए ऑर्डर कर देते हैं।

कुछ ही देर में हमारे घर पर मनचाही डिश आ जाती है। लेकिन, यहां मामला कुछ अलग है। एक शख्स ने चिकन विंग्स और जूस ऑर्डर किया था। पर जब उसके पास फूड पैकेज पहुंचा तो वह हक्का बक्का रह गया। डिलीवरी ब्वॉय ने रास्ते में ही चिकन विंग्स खा लिया। डिलीवरी ब्वॉय ने कस्टमर को हड्डियों के अलावा साथ में एक नोट भी छोड़ा। शख्स ने टिकटॉक पर इसका वीडियो भी शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, एक doordash ऐप्लिकेशन पर शख्स ने चिकन विंग्स ऑर्डर किया लेकिन, जब उसने पैकिंग खोली तो उसे डिब्बे के अंदर सिर्फ हड्डियां मिली। साथ में एक नोट भी मिला था। उसमें लिखा था- “उसे भूख लगी थी इसलिए चिकन खा लिया लेकिन, जूस छोड़ा है। जूस को हाथ भी नहीं लगाया। उसे वह खा सकता है।” इस वीडियो को टिकटॉक यूजर @thesuedeshow ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अगस्त में पोस्ट किया गया था। जिसे 229,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो बनाने वाला शख्स कह रहा है कि ऐसा लग रहा है कि जूस को डिलीवरी ब्वॉय ने नहीं छुआ है। यूजर कह रहा है कि उसे डिब्बे में चिकन विंग्स की सिर्फ हड्डियां देखकर दुख और हैरानी तो है लेकिन डिलीवरी ब्वॉय की ईमानदारी अच्छी लगी। उसने जूस को मेरे लिए छोड़ दिया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31