महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद ब्रिटेन में बहुत कुछ बदल सकता है। ब्रिटेन में नौ सैन्य जहाजों पर लगे झंडों में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही उन देशों के करेंसी में भी बदलाव दिख सकता है, जिन देशों की करेंसी पर आज भी ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की तस्वीर छपती है।

ब्रिटेन में इस वक्त महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की तस्वीर वाले 4.5 अरब स्टर्लिंग नोट मौजूद है। इनकी कुल कीमत करीब 80 अरब पाउंड है। ब्रिटेन में पहली बार साल 1960 में छपी थी। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की तस्वीर कनाडा, ऑस्ट्रेलिया समेत कुल 30 से अधिक देशों की करेंसी पर छपी है।

द वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, बैंक ऑफ इंग्लैंड ने पहली बार साल 1960 में एक पौंड की करेंसी पर एलिजाबेथ द्वितीय की तस्वीर छापी थी। एलिजाबेथ द्वितीय की तस्वीर ऑस्ट्रेलियाई करेंसी पर दिखाई देती है। ऑस्ट्रेलिया के 5 डॉलर के नोट और 1 डॉलर के नोट सहित कई मूल्यों की करेंसी पर ब्रिटेन की महारानी की तस्वीर छपी है। 1910 में ऑस्ट्रेलियाई पाउंड के रूप में शुरू इस मुद्रा की कीमत ब्रिटेन के पाउंड स्टर्लिंग से आधिकारिक रूप से अलग है। गैर आधिकारिक रूप से ये बोत्सवाना, कंबोडिया, गाम्बिया, न्यू कैलेडोनिया (फ्रांस) और जिम्बाब्वे में भी चलता है। यहां के कई नोटों पर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की फोटो लगी है। इसके अलावा कई राष्ट्रमंडल देशों की करेंसी पर भी उनकी फोटो दिखाई देती है।

न्यूजीलैंड की इस मुद्रा पर साल 1967 से एलिजाबेथ द्वितीय की फोटो छापी जा रही है। फिजी की मुद्रा 1969 से फिजियन डॉलर 1867 और 1873 के बीच भी यहां चलन में थी। इसके नोटों पर एलिजाबेथ द्वितीय की फोटो अभी भी लगती है। एक दिसंबर 2007 तक साइप्रस की मुद्रा पौंड थी इसे लीरा भी कहा जाता है। फिर पहली जनवरी 2008 से यूरो यहां की मुद्रा हो गई थी. यहां भी महारानी की तस्वीर यूरो पर छपती है। एंटीगुआ और बारबूडा की मुद्रा पूर्वी कैरेबियाई डॉलर है। पूर्वी कैरेबियाई डॉलर को सेंट विन्सेंट, ग्रेनाडिन्स, ग्रेनेडा, डोमिनिका और सेंट किट्स और की आधिकारिक मुद्रा के रूप में भी मान्यता प्राप्त है. इस पर भी महारानी की फोटो है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031