रायपुर. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दूसरे चरण में रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विधानसभा में 569 करोड़ 78 लाख रुपये की लागत के 24 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। जिसमें 64 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत से निर्मित 15 कार्यो का लोकार्पण एवं 505 करोड़ 42 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 9 कार्यों का शिलान्यास कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम के दौरान जिन कार्यों का लोकार्पण किया उनमें लोक निर्माण विभाग द्वारा 24 करोड़ 74 लाख रुपये की लागत से घरघोड़ा-बायपास मार्ग का उन्नयन कार्य, शिक्षा विभाग द्वारा 74 लाख रुपये की लागत से घरघोड़ा के ग्राम-भालूमार में नवीन हाईस्कूल भवन निर्माण एवं 75 लाख रुपये की लागत से धरमजयगढ़ अंतर्गत ग्राम-ससकोबा में शाासकीय हाईस्कूल भवन का निर्माण, आदिवासी विकास विभाग द्वारा 14 करोड़ 57 लाख रुपये की लागत से धरमजयगढ़ में 500 सीटर आदिवासी छात्रावास भवन का निर्माण, 3 करोड़ 84 लाख रुपये की लागत से घरघोड़ा एवं महाराजगंज में 50-50 सीटर पोस्ट मैट्रिक छात्रावास भवन निर्माण, लोक निर्माण विभाग सेतु द्वारा 8 करोड़ 2 लाख रुपये की लागत से धरमजयगढ़ से कोरबा, उरगा, हाटी एवं धरमजयगढ़ मार्ग में सरिया नाला सेतु निर्माण कार्य एवं 9 करोड़ 99 लाख रुपये की लागत से कुड़ेकेला के बंगरसुता मार्ग पर मांड नदी पर पुल निर्माण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा 25 लाख रुपये की लागत से धरमजयगढ़ अंतर्गत ग्राम पण्ड्रीमौहा एवं उदउदा में मानव राहत केन्द्र सह अन्नागार, वन विभाग द्वारा 80 लाख रुपये की लागत तीन जगहों पर डब्ल्यूबीएम वनमार्ग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 40 लाख रुपये की लागत से मेडिया खूंटा नाला में वेंटेज, कॉजवे निर्माण भाग-1 व 2 तथा नगर पंचायत घरघोड़ा द्वारा 27 लाख रुपये की लागत से पौनी पसारी बाजार निर्माण कार्य शामिल है।

शिलान्यास कार्य के तहत न्याय विभाग द्वारा 76 लाख रुपये की लागत से सिविल कोर्ट घरघोड़ा में न्यायिक अधिकारियों के लिए 1 नग डी टाईप शासकीय आवास गृह निर्माण, आदिवासी विकास विभाग द्वारा 01 करोड़ 53 लाख रुपये की लागत से घरघोड़ा के ग्राम बिच्छीनारा में 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास, लोक निर्माण विभाग सेतु द्वारा 5 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से रायगढ़ के पानीखेत से ऐडुकला मार्ग पर पुल निर्माण एवं 7 करोड़ 98 लाख रुपये की लागत से ग्राम समनिया व पत्थलगांव खुर्द के मध्य सांगुल नदी में पुल निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा 329 करोड़ 74 लाख रुपये की लागत से धरमजयगढ़ एवं घरघोड़ा में 92 रेट्रोफिटिंग योजना, 110 सिंगल विलेज एवं 71 सोलर योजना कार्य, नगर पंचायत घरघोड़ा द्वारा 2 करोड़ 97 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड व नाली निर्माण तथा 94 लाख रुपये की लागत से घरघोड़ा अंतर्गत वार्ड क्रमांक 10 छोटेमुड़ा तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य तथा विद्युत विभाग द्वारा 156 करोड़ रुपये की लागत से धरमजयगढ़ के हाटी में 220/132 के.व्ही.उपकेन्द्र निर्माण कार्य शामिल है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031