जिले के 11 परीक्षा केंद्रों मे होगी परीक्षा, सभी आवश्यक तैयारी पूर्ण

 छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा; टीईटीद्ध.2022 18 सितंबर 2022 दिन रविवार को दो पालियों मे आयोजित किया जाएगा। प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वान्ह 9.30 से 12.15 बजे तक एवं द्वितीय पाली की परीक्षा अपरान्ह 2.00 से 4.45 बजे तक आयोजित की जावेगी। प्रथम पाली में 3362 अभ्यर्थी एवं द्वितीय पाली में 2516 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिला बीजापुर में परीक्षा के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री मनोज कुमार बंजारे के द्वारा बताया गया कि परीक्षा के लिए जिला बीजापुर में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 
1.शासकीय शहीद वेंकट राव पीजी कॉलेज बीजापुर, 2.शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीजापुर, 3.स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल बीजापुर, 4.शासकीय गर्ल्स हाई स्कूल पोटा केबिन बीजापुर, 5. शा उ०मा०वि० धनोरा, 6.शासकीय कन्या शिक्षा परिसर एजुकेशन सिटी बीजापुर, 7. अंकुर पब्लिक स्कूल बीजापुर, 8. शासकीय आईटीआई बीजापुर, 9. शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज बीजापुर, 10. आदर्श आवासीय विद्यालय एजुकेशन सिटी बीजापुर, 11. डीण्एण्वीण् मुख्यमंत्री पब्लिक स्कुल माझीगुडा बीजापुर, परीक्षा के दौरान नकल एवं अनुचित साधनों के प्रयोग को रोकने के लिए दो उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। परीक्षार्थी को परीक्षा से 1 घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र एवं ओरिजनल पहचान पत्र साथ में लाना होगा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031