पेंड्रा। जिला कलेक्टर ने एक साथ पांच तहसीलदारों का तबादला कर दिया है। जिले की अधिकांश तहसीलों में तहसीलदार के पद रिक्त थे। जिसके कारण लोगों को कई तरह की परेशानियों को सामना करना पड़ रहा था। इस बात की मांग किए जाने के बाद जिला कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने पांच तहसीलदारों का जिले में तबादला किया है। जारी सूची के अनुसार गौरेला के प्रभारी तहसीलदार प्रफुल्ल रजक को पेंड्रा का तहसीलदार बनाया है। वहीं तुलसी मंजरी साहू को गौरेला तहसीलदार, डिप्टी कलेक्टर ऋचा चंद्राकर को मरवाही तहसीलदार, सोनू अग्रवाल को सकोला तहसीलदार और गिरीश निंबालकर को मरवाही का नायब तहसीलदार बनाया गया है। इन पदों पर तहसीलदारों की नियुक्ति से जनता को काफी सहूलियतें होगी। वहीं जिले में कई राजस्व निरीक्षक पद खाली है इन पर भी राजस्व निरीक्षकों की नियुक्ति किये जाने की आवश्यकता भी ग्रामीण महसूस कर रहे हैं, उम्मीद है प्रशासन का ध्यान इस ओर भी जल्द जाएगा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031