उतई। राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के आव्हान एवं जिला भाजपा के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से गांधी-शास्त्री जयंती 2 अक्टूबर तक की अवधि को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है, इसी तारतम्य में नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा उतई मण्डल अध्यक्ष प्रवीण यदु,अंजोरा मण्डल अध्यक्ष त्रिलोक साहू के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतई में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि रक्तदान समाज सेवा का सबसे पुनीत माध्यम है, रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद बीमार व्यक्ति को नया जीवन प्राप्त होता है। प्रत्येक युवा और स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करके समाज सेवा के पुनीत कार्य में अपनी व्यक्तिगत भागीदारी देनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर रक्तदान करके युवाओं और कार्यकर्ताओं ने समाज सेवा के प्रति तत्परता का उत्तम उदाहरण प्रस्तुत किया है। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने रक्तदान करने वाले युवाओं और कार्यकर्ताओं का तिलक लगाकर एवं श्रीफल अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया। स्वास्थ्य विभाग के समस्त स्टॉफ के प्रति आभार व्यक्त व साधुवाद किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंद,जिला उपाध्यक्ष डॉ अनिल साहू,मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा,महामंत्री सोनू राजपूत,अंजोरा मंडल महामंत्री उमाशंकर साहू,भाजयुमो जिला मंत्री व उतई मण्डल प्रभारी केवल देवांगन,उतई भाजयुमों अध्यक्ष प्रवीण यदु,अंजोरा भाजयुमों अध्यक्ष त्रिलोक साहू,शुभम वर्मा,देवेंद्र भारती,नागेश्वर साहू,सूरज कोठारी,महिला मोर्चा अध्यक्ष शीतला ठाकुर,महामंत्री बिमला कामड़े,फलेन्द्र सिंह राजपूत,लक्ष्मीनारायण साहू,रूपेश पारख,पार्षद सतीश चंद्रकार,नरेंद्र साहू,पूनमचंद सपहा,चंदु देवांगन,छबिलाल साहू,दानेश्वर यादव,सोनू यादव,जीतू चंद्रकार,मानी निषाद,यमान,जीतू देवांगन, लिकेश्वर देशमख,पुरान देशमख,ताम्रध्वज साहू,ऋतुराज पिपरिया,सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031