रायपुर। सबको पता है कि विश्व भर में अभी कोरोना का कहर चल रहा है और इसकी चपेट में छत्तीसगढ़ भी है। इसके चलते यहां अभी लॉकडाउन का दौर भी चल रहा है, जिस कारण अधिकांश महिलाओं के पति घर पर है। आज दोपहर बाद मौसम भी सुहावना हो गया तो जाहिर है कि हर किसी के मन में कुछ ख्वाहिशें भी उठती ही होगी। बारिश के दौरान अधिकांश महिलाओं के पतियों ने जो फरमाइशें की है वो है पकौड़े की। और महिलाएं भी अपने पतियों की ये फरमाइश पूरी करने किचन की ओर चली गई और शुरू हो गया पकौड़ा बनाने का काम। जी हां…हाथों में पकोड़े की प्लेट हो और चाय का कप तो बारिश का मजा लेने का आनंद ही कुछ और है।



















