अमलेशवर . डा. जे.सी. बोस विज्ञान गणित क्लब शैक्षणिक गतिविधियों के तहत द्वारा भारतीय वैज्ञानिको का जीवनी वाचन एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन Sages अम्लेश्वर विद्यालय में किया गया। प्राय: देखने में आता है वर्तमान छात्र / छात्राओं का अधिक रुझान इंजीनियरिग मेडिकल क्षेत्र में प्रायः होता है वे कला, खेल जगत के व्यक्तित्व को तो पहचानते हैं। पर हमारे भारतीय वैज्ञानिक जिनके कारण हम वर्तमान सुख-सुविधाओं का उपभोग कर पा रहे। उनके विषय में छात्र नहीं जानते। साथ ही छात्र/ छात्रा वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करें तथा वैज्ञानिक क्षेत्र में रुचि उत्पन्न होकर रिसर्च फील्ड में जाकर देश की प्रगति में योगदान देवें।साथ ही बच्चों ने जाना कि किन कठिन परिस्थितियों का सामना हमारे वैज्ञानिकों ने किया,तब जाकर हम वर्तमान की सुविधाओं का उपभोग कर पा रहे हैं। उनके चित्र भी बच्चों को दिखाया गया, सागर यदु ने ए पी जे कलाम का चित्र बनाया।छात्रों द्वारा जे सी बोस, हरगोविंद खुराना, आसिमा चटर्जी, कल्पना चावला, ए पी जे कलाम, डॉक्टर आनंदी गोपाल जोशी आदि अनेक वैज्ञानिकों का जीवनी वाचन किया। विज्ञान क्लब प्रभारी श्रीमती स्मृति दुबे, श्रीमती भानुप्रिया दुवे,श्रीमती रश्मि सिंह, श्री राहुल चंद्राकर आदि ने भी भारतीय वैज्ञानिकों के संबंध में बच्चों को जानकारी दी। इस सफल आयोजन पर प्राचार्य श्रीमती नीता गुप्ता एवं विद्यालय के समस्त स्टॉफ श्रीमती किरण चंद्राकर, श्रीमती नेहा शर्मा, श्रीमती शकुंतला बेक, श्री राजेन्द्र गायकवाड, कु.मुक्ता ठाकुर, श्री नीतेश बेहरा,जैनेंद्र ठाकुर आदि ने बधाई दी।
भारतीयवैज्ञानिकों की जीवनी वाचन व निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















