प्रताडऩा और मारपीट से त्रस्त महिला ने पति को मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं आक्रोशित पत्नी ने कुल्हाड़ी से पति का गुप्तांग भी काट डाला। बताया जाता है कि पति हमेशा रंग को लेकर पत्नी को ताना मारता था, मारपीट करता था, इस कारण वह इससे त्रस्त होकर वारदात को अंजाम दे दिया। यह सनसनीखेज वारदात दुर्ग जिले के अमलेश्वर निकट ग्राम कापसी (झीट) से सामने आई है। इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह साढ़े छह बजे पुलिस को डायल 112 पर सूचना मिली की ग्राम कापसी (झीट) के सतनामी पारा में अनंत सोनवानी (40) की हत्या हो गई है। उसकी खून से लथपथ लाश उसके कमरे में प?ी हुई थी। उसका गुप्तांग भी कटा हुआ था। सूचना पर अमलेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची तो उसकी लाश के पास उसकी परित्यक्ता बेटी और पत्नी संगीता सोनवानी थे। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया और घटना को देखकर परिवार में से ही किसी पर हत्या करने की आशंंका हुई। पुलिस ने परिवार वालों से पूछताछ की तो उसकी पत्नी संगीता सोनवानी ज्यादा संदेह हुआ। उससे कड़ाई पर पूछताछ करने पर उसने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने बताया कि उसका पति अनंत सोनवानी उसके रंग को लेकर हमेशा ताना मारता था और काली बोलता था। जिसके चलते वो काफी ज्यादा कुंठित रहने लगी थी। साथ ही आरोपित उससे अक्सर मारपीट करता था और घर से निकल जाने के लिए बोलता था। रविवार की रात को भी अनंत सोनवानी ने आरोपित संगीता सोनवानी से मारपीट की और उसे घर से निकालने लगा। इससे आवेश में आकर संगीता ने टंगिया से उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित पत्नी संगीता सोनवानी के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने की धाराओं के तहत कार्रवाई की है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031