महासमुंद। मरीजों को दिए जाने वाले नाश्ते व भोजन की गुणवत्ता में शिकायत के बाद संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर आज मंगलवार को जिला हॉस्पिटल पहुंचे। जहां उन्होंने जिला हॉस्पिटल का निरीक्षण करते हुए मरीजों से चर्चा की। मरीजों के परिजनों ने बताया कि यहां पौष्टिक भोजन नहीं दिया जाता है। प्रसव के लिए भर्ती महिलाओं को दो प्रकार की सब्जी, सलाद, दूध के साथ लडडू देना होता है। इसका जिक्र मेनू में भी है लेकिन इसका पालन नहीं किया जा रहा है। बाद इसके संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने भोजन का स्वाद चखा। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने भोजन की गुणवत्ता सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर उपस्थित सिविल सर्जन डा आरके परदल से दो टूक शब्दों में कहा कि भोजन की गुणवत्ता में किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। इस ओर समुचित ध्यान देने की जरूरत है। इस दौरान प्रमुख रूप से जनपद सदस्य कुणाल चंद्राकर, आवेज खान, अमन चंद्राकर, हरबंश मक्क?, देवेंद्र चंद्राकर, विवेक पटेल, मुकेश पेंदरिया, सन्नी आदि मौजूद थे।
खाना पौष्टिक हो, इसलिए अब रोजाना टेस्टिंग
संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि मरीजों को दिए जाने वाले नाश्ता व भोजन पौष्टिक होना चाहिए। भोजन की गुणवत्ता में मिली शिकायत के बाद उन्होंने कहा कि अब प्रतिदिन मरीजों को दिए जाने वाले नाश्ता व भोजन का टेस्ट किया जाएगा। भोजन व नाश्ता दोनों पौष्टिक हो यह हमारी प्राथमिकता भी है और जिम्मेदारी भी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30