22 वी राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 30 सितंबर तक कोरबा में हो रहा है जिसमें बिलासपुर संभागीय स्तरीय टीम हिस्सा ले रही है। जिसमें 14, 17, 19 वर्ष के बालक- बालिका गतका , किक बॉक्सिंग, टेनिस क्रिकेट, फुटबाली खेल में अपना जौहर दिखाएंगे। उक्त क्रीड़ा प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मदकू के छात्र _ छात्रा फ़ुटबाली खेल में 19 वर्ष में रविकुमार पाल (12 वी), माधुरी साहू (11 वी), केकती यादव (12 वी) बिलासपुर संभागीय टीम के साथ सम्मिलित हो रहे है।

सहायक जिला परियोजना अधिकारी अजय नाथ एवं सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामजी पाल ने स्कूल में उक्त छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर उन्हे अपनी शुभकामनाएं प्रदान किए । टीम के कोच निर्मल जांगडे के नेतृत्व में सभी खिलाड़ियों ने अच्छी तैयारी एवं अभ्यास किया है। ज्ञात हो कि प्रभारी प्राचार्य सुरेखा ध्रुव तथा व्यायाम शिक्षक निर्मल जांगडे के मार्गदर्शन से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मदकू से नेटबाल , फुटबाल में अच्छे खिलाड़ी तैयार हो रहे हैं जो कि राज्य स्तरीय खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मेडल और प्रशस्ति पत्र प्राप्त कर रहे हैं। नोडल प्राचार्य बैतलपुर एस पी उपाध्याय , संस्था प्रमुख सुरेखा ध्रुव शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष पुष्पा घृतलहरे ग्राम पंचायत सरपंच माखन बंजारे तथा शिक्षको ने खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किए।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31