रायपुर। आज सुबह राजधानी रायपुर में तेज गरज-चमक के साथ बादल जमकर बरसा है। मौसम विभाग के अनुसार अभी राज्य में बारिश का दौर जारी रहने वाला है। इसके बाद आने वाले दिनों में हल्की ठंड भी दस्तक देगी। बहरहाल मानसून चला चली की बेला में है जिससे एक बार फिर बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञानी जनक राम साहू ने बारिश को लेकर कहा कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास स्थित है, जो 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। जिसके प्रभाव से प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। कुछ स्थानो पर गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना भी है. वहीं एक दो स्थानो पर वज्रपात भी संभावित है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी और उसके आस-पास के क्षेत्र में आंधी की चेतावनी जारी की है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31