What's Hot

हाथरस में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. मीतई निवासी एक बाबा को सपने में हनुमान जी दिखते थे. उसका कहना है कि सपने में हनुमान जी कहते थे कि धरती के अंदर हूं. मेरा दम घुट रहा है. मुझे वहां से निकाल लो. बाबा का कहना है कि हनुमान जी ने सपने में खुद बीएसए ऑफिस दिखाया और बताया कि मैं यहां जमीन के अंदर हूं. इस पर बाबा रमनपुर स्थित बीएसए ऑफिस पहुंचा. खुदाई की गई तो धरती से हनुमान जी की मूर्ति निकली. जिसके बाद मूर्ति की स्थापना कर दी गई है. मामला थाना हाथरस गेट क्षेत्र के रमनपुर स्थित बीएसए ऑफिस का है. मीतई निवासी बाबा पंकज को पिछले कई दिनों से सपने में हनुमान जी दिखते थे. उसने बताया कि हनुमान जी कहते थे कि में धरती के अंदर दबा हुआ हूं. यहां मेरा दम घुट रहा है. मुझे बाहर निकालो, लेकिन जगह साफ नहीं थी. बाबा का कहना है कि सपने में जो जगह दिख रही थी वह मैंने कभी देखी नहीं थी इसलिए पहचान नहीं पा रहा था.

सपने में आकर बताई हनुमान जी ने जगह– पिछले तीन दिनों से हनुमान जी सपने में और अधिक आने लगे. मैंने उनसे प्रार्थना की, कि कृपया सही जगह बताएं. जिससे मैं आपकी मूर्ति को धरती से बाहर निकाल सकूं. तब हनुमान जी मुझे एक जगह सपने में दिखाई दिए. इसके बाहर बीएसए का बोर्ड लगा हुआ था.

खुदाई के दौरान धरती से प्रकट हुई हनुमान जी की मूर्ति– बाबा कुछ लोगों के साथ शुक्रवार को बीएसए ऑफिस आए और यहां की जमीन की खुदाई कराने लगे. विभागीय अधिकारियों ने उन्हे रोक दिया. मौके पर तमाम हिंदूवादी इकट्ठा हो गए. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. हिंदूवादियों ने डीएम से खुदाई की परमिशन लेकर जमीन की खुदाई कराई. खुदाई में हनुमान जी की मूर्ति धरती से बाहर निकल आई. लोगों ने उसे पेड़ के नीचे स्थापित का दिया. हिंदूवादियों ने बताया कि हमने यहां के हिंदू भाइयों से बात कर ली है. सभी लोग मिलकर यहां मंदिर बनवाएंग. करीब 40 साल पहले यहां हनुमान जी का मंदिर था. अब दुबारा यहां मूर्ति प्रकट हो गई है. मूर्ति निकलने के बाद तमाम हिन्दू समाज के लोग हनुमान जी की मूर्ति देखने पहुंचे. वहीं किन्नर समाज के लोग भी पहुंच गए. लोगो का कहना है कि यहां जल्द भव्य मंदिर बनाया जाएगा.

भक्तों की भीड़ उमड़ी – बीएसए ऑफिस की जमीन से हनुमान जी मूर्ति प्रकट होने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई. लोग दूर दराज से हनुमान जी के दर्शन के लिए आने लगे. सूचना पर प्रशानिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए. बीएसए ऑफिस के आसपास पुलिस फोर्स तैनात है. वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने रमनपुर स्थित चामुंडा मंदिर में मूर्ति को रखवा दिया है, लेकिन हिंदूवादी मांग कर रहे हैं कि जिस जगह मूर्ति निकली है, उसी जगह मंदिर बनवाया जाय.

क्या कहते हैं जिम्मेदार

एसडीएम सदर राजकुमार यादव ने बताया कि बीएसए ऑफिस परिसर में हनुमान जी की मूर्ति निकली थी. मूर्ति को चामुंडा देवी मंदिर में रखवा दिया गया है. अगर हिंदूवादी कोई मांग कर रहे हैं तो उनकी मांगों को शासन को भेजा जाएगा.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930