पांडुका। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ग्राम सुराज सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ते हुए उनकी जयंती पर गरियाबंद जिला के छुरा विकास खंड के ग्राम पंचायत सांकरा में रुरल इंडस्ट्रियल पार्क(रीपा) के स्थापना के लिए भूमिपूजन जनपद पंचायत उपाध्यक्ष-छुरा एवं जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष गौरव मिश्रा के मुख्य अतिथि में किया गया। श्री मिश्रा द्वारा विधिविधान से पूजा अर्चना कर कुदाल चलाकर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न गोठनों में ग्रामीण आजीविका के माध्यम से अतिरिक्त आय के साधन बढ़ाने के उद्देश्य से रीपा का शिलान्यास किया। छुरा विकास खंड में ग्राम पंचायत रानीपरतेवा और सांकरा का चयन किया है। ग्रामीण औद्योगिक पार्क(रीपा)में पोहा प्रसंस्करण इकाई, स्नैक, चिप्स पैकिंग इकाई, आरा मिल,लघु वनोपज उत्पाद संग्रह और प्रसंस्करण इकाई, बटन मशरूम उत्पादन और प्रसंस्करन इकाई, हथकरघा, सिलाई,और फैशन डिजाइन यूनिट,प्लाई ऐरा, ब्रिट्स और पेवर ब्लॉक यूनिट,बोरा(वर्मी बैग बनाने मशीन) सेटेलाइट इंचरी,मवेशी चारा निर्माण इकाई, आटा मिल,पापड़, बिजौरी,आचार, और मशाला विनिर्माण इकाई, इमली प्रसंस्करन इकाई, मक्का प्रसंस्करन इकाई, मशरूम उत्पाद इकाई,साबुन डिटर्जेंट और फिनाईल निर्माण, लाख प्रसंस्करन इकाई लेयर फार्मिंग,दाल मिल,मसाला इकाई स्थापित किया जावेगा। इस अवसर पर गौरव मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुधारने की दिशा में बहुत ही अभिनव पहल है, जो आगे चलकर गावँ के आर्थिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर वन सभापति रजनी सतीश चौरे,जनपद पंचायत सदस्य लगनी चेतन साहू,वरिष्ठ कांग्रेसी राजू निषाद, ग्राम सरपंच, पंच, अधिकारी,कर्मचारीयो के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31