

रायपुर। रायपुर के प्रत्युषा फाउंडेशन द्वारा आज गंगा कुष्ठ बस्ती जिला अस्पताल मंडी गेट पंडरी उत्तर विधानसभा रायपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153वी और पं. लाल बहादुर शास्त्री की 118 वी . जयंती मनाई बच्चों ने महात्मा गांधी को माल्यार्पण किया। साथ ही दे दी हमे आज़ादी बिना खड्ग बिना ढाल साबर माटी के संत तूने कर दिया कमाल, मां खादी की चादर दे दो मैं गांधी बन जाऊ सब बच्चों के बीच बैठ कर रघुपती राघव गाऊ। पं.लाल बहादुर शास्त्री को माल्यार्पण किया। जय जवान जय किसान के नारे लगाए। अध्यक्ष प्रीति दास मिश्रा, जिला कुष्ट अधिकारी डॉ. फिरोज़ खान, बी सिक्का, मानिकपुरी दास गंगा कुष्ठ बस्ती के सरपंच, और कुष्ठ बस्ती के बच्चों और अभिभावक आदि उपस्थित थे।


















