उत्तर प्रदेश के लखनऊ और कानपुर से मंगलवार को दो अलग-अलग घटनाओं में 10 लोगों के लापता होने की खबर सामने आ रही हैं. मूर्ति विसर्जन के दौरान उनके डूबने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने यह जानकारी दी. लखनऊ में गोमती नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान, जहां चार युवक लापता हो गए, वहीं कानपुर के बिल्हौर में चार लड़कियों समेत छह लोगों के डूबने की आशंका है. लखनऊ में मूर्ति विसर्जन के दौरान नाव में बैठे युवकों ने संतुलन खो दिया और नदी में गिर गए. कानपुर में चार लड़कियां पानी में उतरीं और फिर फिसल कर नदी में चली गईं. उनके साथ आए दो युवकों ने लड़कियों को बचाने के लिए नदी में छलांग लगाई. अब सभी लापता बताए जा रहे हैं. दोनों जगहों पर बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी गोताखोरों की निगरानी कर रहे हैं. यह हादसा ऐसे वक्त में हुआ है जब नदी की मुख्य धारा में मूर्तियों के विसर्जन पर रोक लगाई गई है और नदी के किनारे तालाब बनाए गए हैं. कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक के निर्देश और एएसपी के मार्गदर्शन में एसडीएम और सीओ ने रिहन्द नदी के किनारे बनाए गए तालाब का निरीक्षण किया था. कानपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटना में 26 लोगों की मौत के बाद सभी जिलों की पुलिस दुर्गा पूजा के दौरान अहतियात बरत रही है और किसी तरह की जनहानि से बचने के लिए विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली के इस्तेमाल पर को लगाई गई है, क्योंकि अमूमन विसर्जन के दौरान लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार हो जाते हैं. हालांकि एहतियात बरतने के बावजूद विसर्जन के दौरान कानपुर में छह लड़कियां नदी में डूब गईं.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031