कल दशहरा का त्यौहार मनाया गया। जगह-जगह रावण के पुतले का दहन किया गया। लेकिन हम जो बताने जा रहे वो यह है कि रावण के पुतले तैयार कराने में लापरवाही बरतना एक कर्मचारी को महंगा पड़ गया। निगम ने उस कर्मचारी को निलंबित कर दिया। उनका निलंबन आदेश भी जारी कर दिया गया है। मामला छत्तीसगढ़ राज्य के धमतरी जिले के धमतरी नगर निगम का है। देखे आदेश



















