पांडुका। छतीसगढिया ओलंपिक ग्राम पंचायत का आयोजन ग्राम पंचायत अतरमरा में राजीव मितान कलब के तत्वावधान में मुख्य अतिथि जनपद पंचायत उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस गरियाबंद गौरव मिश्रा की मौजूदगी में हुआ। अध्यक्षता सरपंच रामाधीन ध्रुव ,विशिष्ट अतिथि उपरपंच श्रीमती शिवांगी चतुर्वेदी, कांग्रेस जोन अध्यक्ष राजू निषाद,राजीव युवा मितान क्लब अध्यक्ष गोवर्धन यादव थे ।

बुजुर्ग से लेकर युवा तक हो सकते हैं शामिल :

इस प्रतियोगिता में युवा से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हो सकते हैं। यह प्रतियोगिता 6 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 6 जनवरी 2023 तक होगी। पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग स्पर्धा के साथ ही टीम एवं एकल स्तर पर प्रतियोगिताएं होगी। इसमें दो श्रेणी में प्रतियोगिताएं होंगी। दलीय श्रेणी में गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बांटी (कंचा) जैसी खेल विधाएं शामिल की गई हैं, वहीं एकल श्रेणी की खेल विधा में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ एवं लम्बी कूद शामिल है। मुख्य अतिथि श्री मिश्रा ने बताया कि छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने, प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने एवं उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा खेल भावना का विकास करने के उद्देश्य से छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक 2022-23 का आयोजन किया जा रहा है। छतीसगढिया ओलंपिक को लेकर ग्रामीण जनता में जबरदस्त उत्साह है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से दिलीप ध्रुव, तुलसी सिन्हा, पुनीत भारती, रमहना सांवरा,सुनयना, खुशबू सांवरा,जनक निषाद, धर्मराज पटेल, लक्की निषाद,अभिषेक चतुर्वेदी, महेंद्र सिन्हा, अजय यादव,तामेश्वर यादव,राजकुमार बंजारे, राहुल ध्रुव, चेतन सोनकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031