शरद पूर्णिमा का दिन साल का मात्र 1 ऐसा दिन होता है। जब चंद्रमा 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है। मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा की किरणों से अमृत बरसता है। इसी के साथ शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी धरती पर भ्रमण करती है। देवी लक्ष्मी की अपार कृपा प्राप्त करने के लिए शरद पूर्णिमा को बहुत खास माना गया है। अगर आप चाहते हैं कि मां लक्ष्मी आप पर अपनी भरपूर कृपा बरसाए तो इस दिन राशि अनुसार दान अवश्य करना चाहिए। कहते हैं कि जो भी इस दिन अपनी राशि अनुसार दान करता है। देवी लक्ष्मी प्रसन्न होकर अन्न-धन से उसका घर भर देती है। तो आइए जानते हैं इस दिन राशि अनुसार क्या दान करना चाहिए।
मेष की तो इस राशि के लोग शरद पूर्णिमा के दिन कन्याओं को खीर खिलाएं। साथ ही साथ मां लक्ष्मी को भी खीर का भोग लगाएं। इससे जीवन में सुख-संपत्ति बढ़ेगी।
अगली राशि वृष की बात करें तो इस राशि के जातक शरद पूर्णिमा के दिन जरूरतमंदों को गाय का घी या दूध का दान करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती है। और धन के भंडार भरती है।
मिथुन राशि के जातक अपने सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों को दूध और चावल का दान करें। इससे आपके घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। और जीवन के तमाम सुख प्राप्त होंगे।
कर्क राशि के लोग शरद पूर्णिमा के दिन दूध से बनी मिठाई का दान करें। ऐसा करने से आपकी मनचाही हर मनोकामना पूर्ण होगी।
सिंह राशि के जातक शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए गुड़ का दान करें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से व्यक्ति को कभी पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
कन्या राशि की तो इस राशि के लोग इस दिन मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं और इसके साथ ही दूध, खीर या दही का दान करें। जीवन के सभी सुखों की प्राप्ति होगी।
तुला राशि के जातक शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी के मंदिर जाकर अपनी योग्यता अनुसार आटा और दाल का दान करें। ऐसा करने से आपका परिवार खुशियों से भर जाएगा।
वृश्चिक राशि के लोग कन्याओं और ब्राह्मणों को चांदी, चावल, दूध आदि चीजों का दान करें। आपको अपार धन की प्राप्ति होगी।
धनु राशि के लोग देवी लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए इस दिन जरूरतमंद को पीले रंग के वस्त्र, हल्दी और चने की दाल का दान करें। सुख सौभाग्य की आपको प्राप्ति होगी।
मकर राशि के जातक शरद पूर्णिमा के दिन बहते हुए जल में चावल प्रवाहित कर दें। साथ ही शरद पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी को खीर का भोग अवश्य लगाएं। आपके सभी दुख-दर्द दूर होंगे।
कुंभ राशि के जातक मां लक्ष्मी के साथ अन्य देवी देवता की कृपा के लिए भूख व्यक्ति को भोजन कराएं। इससे आपको हर कार्यों में सफलता मिलेगी।
मीन राशि की तो इस राशि के जातक शरद पूर्णिमा के दिन ब्राह्मणों और कन्याओं को भोजन कराएं। इसके साथ ही दक्षिणा देकर विदा करें। ऐसा करने से धन वैभव की प्राप्ति होगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। छत्तीसगढ़ राज्य न्यूज पोर्टल लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930