कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अब कर्नाटक पहुंच गई है। भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में शनिवार तुमकुरू के मायासांद्र से शुरू हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का स्वागत किया। वहीं राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के 31वें दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर मैं अपना कोई विचार नहीं रखना चाहता। दोनों उम्मीदवार अपनी क्षमता से चुनाव लड़ रहे हैं।

राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता में बोलते हुए कहा है कि अडानी ने राजस्थान में 60 हजार करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट किया है। यह अच्छी बात है। लेकिन अगर राजस्थान सरकार ने अडानी को गलत तरीके से इन्वेस्टमेंट करवाया है तो मैं उनके खिलाफ खड़ा हो जाऊंगा। अगर यह राजस्थान के विकास के लिए किया है तो मैं उनके पक्ष में खड़ा हूँ।

RSS ने अंग्रेजों की मदद की-राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आरएसएस और वीर सावरकर पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “मेरी समझ में आरएसएस अंग्रेजों की मदद कर रहा था और सावरकर को अंग्रेजों से स्टाइपेंड मिल रहा था। स्वतंत्रता संग्राम में भाजपा कहीं नहीं थी। भाजपा ऐसे तथ्यों को छिपा नहीं सकती। कांग्रेस और उसके नेताओं ने आजादी के लिए लड़ाई लड़ी।

कांग्रेस फासीवादी पार्टी नहीं है– राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी पर निशाना साधते हुए खा है कि “हम फासीवादी पार्टी नहीं हैं। हम एक ऐसी पार्टी हैं जो बातचीत में विश्वास करती है और हम विभिन्न दृष्टिकोणों का स्वागत करते हैं। हम जानते हैं कि चुनाव जीतने के लिए हमें एक टीम के रूप में काम करना होगा। देश में नफरत और हिंसा फैलाना राष्ट्र विरोधी कृत्य है। हम नफरत और हिंसा फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति से लड़ेंगे। हमारा संविधान कहता है कि भारत राज्यों का एक संघ है। इसका मतलब है कि हमारी सभी भाषाओं, राज्यों और परंपराओं का समान रूप से महत्वपूर्ण स्थान है। यही हमारे देश का स्वभाव है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930