जम्मू-कश्मीर के कठुआ में अंतरराष्ट्री सीमा के पास से एक संदिग्ध गुब्बारा बरामद किया गया है. जिसके बाद पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक संदिग्ध गुब्बारा बरामद किया है. जिसकी जांच की जा रही है.
इससे पहले जम्मू-कश्मीर में देखा गया था संदिग्ध ड्रोन – इससे पहले जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में संदिग्ध ड्रोन को देखा गया था. पुलिस के अनुसार संदिग्ध ड्रोन पाकिस्तानी था जो सांबा से 10 किलोमीटर दक्षिण में रीगल चौकी के नजदीक सारथी कलां, डेरा और मदून गांवों के ऊपर लगभग पांच मिनट तक उड़ा था. संदिग्ध ड्रोन देखे जाने के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में सर्च अभियान


















