महासमुंद। आने वाले दिनों में महानदी से बिरकोनी के लोगों को पानी की सप्लाई मिल सकेगी। संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर की पहल पर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध संचालक को आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। मिली जानकारी के अनुसार बिरकोनी में पेयजल की समस्या बनी रहती है। इसे लेकर ग्रामीणों ने महानदी से पानी की सप्लाई किए जाने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का ध्यानाकर्षित कराया था। जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखमा से मुलाकात बिरकोनी में पेयजल समस्या से अवगत कराया। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने बताया कि महानदी के किनारे बसे ग्राम बिरकोनी में पेयजल की समस्या बनी रहती है। जबकि छग राज्य औद्योगिक विकास निगम द्वारा महानदी से औद्योगिक क्षेत्र बिरकोनी को जल प्रदाय किया जा रहा है। मुढ़ेना स्थित निसदा डायवर्सन में इंटकवेल निर्माण कराकर करीब 14 किमी तक बिरकोनी स्थित औद्योगिक क्षेत्र तक पाइप लाइन बिछाई गई है। जिससे यहां स्थापित उद्योगों को पानी सप्लाई की जा रही है। जबकि बिरकोनी में पानी की समस्या बनी हुई है। जिस पर प्रभारी मंत्री श्री लखमा ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध संचालक को पत्र लिखकर औद्योगिक क्षेत्र को जल प्रदाए किए जाने वाले पाइपलाइन से ग्राम बिरकोनी में पेयजल प्रदाय करने उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30