आपने पिछले कुछ दिनों में ऐसी बहुत सी खबरें पढ़ी होंगी जिनमें लिखा था कि पुराने एक रुपए, दो रुपए, पांच रुपए के सिक्के और नोट बेचिए और लाखों कमाइएं। इसी से मिलती-जुलती एक घटना अमरीका के न्यू मैक्सिको में हुई जहां पर पुरानी जींस की एक जोड़ी नीलामी के दौरान 71 लाख रुपए में बिकी।

कुल 71 लाख रुपए में बिकीं ये जींस, जानिए क्या खास है इनमें-सबसे पहले तो आपको बता दें ये दोनों जींच 100 वर्ष से भी ज्यादा पुरानी है और इन्हें अमरीका की एक निर्जन खदान से 1880 के दशक में ढूंढा गया था। यह वह दौर था जब जींस बनाने वाली कंपनी Levi Strauss Company ने अपना कारोबार शुरू ही किया था। उस दौर को “गोल्ड रश” के नाम से भी जाना जाता है। नीलामी के दौरान वहां मौजूद खरीदारों को बताया गया कि यह जींस सौ वर्ष पुरानी है और बहुत खास है।

नीलामी के दौरान केल हॉपर्ट ने जिप स्टीवंसन के साथ मिलकर इन जींसों को खरीदा है। जींस की कीमत 62 लाख रुपए थी जबकि खरीदारी पर 9 लाख रुपए का प्रीमियम भी चुकाया गया। इस तरह जींस के खरीदार ने कुल मिलाकर 71 लाख रुपए इन्हें खरीदने के लिए खर्च कर दिए। नीलामी में जींस खरीदने के बाद उन्होंने बताया कि वह इस नीलामी में जींस खरीद कर बहुत खुश हैं कि उनके पास 100 साल से भी ज्यादा पुरानी जींस है, यह उनके लिए एक बहुत ही अलग और खुशनुमा अनुभव है।

लेवाइस है दुनिया की सबसे पुरानी क्लोदिंग कंपनियों में एक-जींस और डेनिम ड्रेसेज बनाने के लिए मशहूर लेवाइस की स्थापना लेवी स्ट्रास ने की थी। लेवी का जन्म जर्मनी में हुआ था और एक बेहतर भविष्य की आशा में वह अमरीका आ गए और उन्होंने फैब्रिक बिजनेस शुरू किया। कंपनी शुरू में कपड़े, जूते और दूसरे सामान बनाती थी, बाद में लेवाइस ने ही दुनिया की सबसे पहली ब्लू जींस बनाई जो बहुत जल्दी पूरे विश्व के युवाओं की पहली पसंद बन गई।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31