बालों की चोटी बनाकर स्कूल न आने पर स्कूल के प्रिंसिपल ने एक छात्रा को ऐसी सजा दी, जिसे सुनकर हर कोई अवाक रह गया. प्रिंसिपल ने छात्रा के बाल ही काट दिए.अपमानित महसूस होने पर छात्रा ने स्कूल प्रिंसिपल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. फर्रुखाबाद के नवाबगंज विकासखंड के कोकापुर गांव में मां पीतांबरा देवी शिक्षण संस्थान में कक्षा-9 की छात्रा कोमल स्कूल में बालों की चोटी बनाकर नहीं पहुंची. इस पर प्रिंसिपल सुमित यादव छात्रा कोमल से इतना नाराज हो गए कि उन्होंने उसके बाल ही काट दिए और उसकी पिटाई भी कर दी. नाराज छात्र अपने घर पहुंची और उसने पूरी घटना परिजनों को बताई. छात्रा के परिजन जिले के उच्चाधिकारियों के पास शिकायत करने पहुंचे. छात्रा की भाई की तहरीर पर स्कूल के प्रिंसिपल सुमित यादव के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. छात्रा ने बताया प्रिंसिपल अक्सर बच्चों के साथ ऐसी हरकत करते हैं और बच्चों से अभद्र व्यवहार भी करते हैं. वहीं पुलिस इस मामले में छात्रा के बयान दर्ज करा कर प्रिंसिपल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है. पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद प्रिंसिपल फरार है. फरार प्रिन्सपिल की पुलिस तलाश कर रही है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31