दिनांक 19 अक्टूबर 2022

विधानसभा- पामगढ़

ग्राम – कोनारगढ़, विकासखण्ड – पामगढ़

  • मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल चंद्रपुर के हजरत बाबा सैय्यद शाह साबिर अली दरगाह में चादर चढ़ाकर प्रदेशवासियों की अमन और खुशहाली की दुआ मांगी।
  • मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कोनारगढ़ के उपस्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर केंद्र प्रभारी से ओपीडी,आईपीडी एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं की जानकारी ली।
  • मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने उपस्वास्थ्य केन्द्र परिसर में आम पौधा रोपण किया।
  • मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ग्राम मुलमुला में जैतखाम की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 11 लाख रुपए के लागत से जीर्णाेद्धार किए गए शासकीय प्राथमिक शाला इंदिरा आवास का लोकार्पण किया। उन्होंने स्कूल में अध्ययनरत बच्चों से मुलाक़ात कर उनका हालचाल जाना।  
  • मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी की तैल चित्र में दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया।
  • मुख्यमंत्री को किसान श्री संग्राम सिंह यादव ने सुनाई शासकीय योजनाओं से हुए लाभ की कहानी। राजीव गांधी किसान न्याय योजना से मिले रुपयों से हो गई दिवाली की तैयारी। दिवाली त्यौहार अच्छे से मनाने के लिए पैसे की भी जरूरत पड़ती है। यदि पैसों की आवश्यकता शासन की योजनाओं से पूरी हो जाए तो खुशियां छा जाती हैं।
  • संग्राम सिंह ने बताया कि शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर खेती किसानी करने से बहुत मुनाफा हो रहा है और वे अपने खेतों में जैविक खेती कर सुगंधित धान का भी लाभ ले रहे हैं।
  • मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की प्रदेश के किसानों के प्रति मान और सम्मान जताने के तरीके ने लोगों का एक बार फिर दिल जीत लिया। गांव के प्रति विकास के नजरिए को देखकर मुख्यमंत्री ने किसान को ससम्मान सेल्यूट किया।
  • किसान के प्रति आदर और सम्मान देखकर भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल लोगों ने तालियों के साथ मुख्यमंत्री श्री बघेल का आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ग्राम अर्जुनी में गौठान स्वीकृत करने और शासकीय योजनाओं से लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
  • ग्राम केसला के गौपालक दिलेराम कश्यप ने मुख्यमंत्री को बताया कि मैं गोधन न्याय योजना के तहत अब तक 90 हजार रूपए गोबर बेचकर अतिरिक्त आमदनी अर्जित किया हूं। दिलेराम कश्यप ने बताया कि मैंने एक साइकिल खरीदा और बच्चों की पढ़ाई एवं दैनिक रोजमर्रा के लिए उक्त राशि का उपयोग करता हूं।
  • मुख्यमंत्री श्री बघेल ने शहीद श्री रुद्र प्रताप को किया नमन, उनकी पत्नी श्रीमती प्रतीक्षा सिंह को शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया।
  • मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ग्राम केरा के किसान श्री संतोष बंजारे के घर भोजन किया। उन्होंने भोजन में घर डुबकी की सब्जी, सुनसुनिया भाजी, लाई बडी, बिजौरी सहित विभिन्न व्यंजनों का स्वाद लिया।

ग्राम – केरा, विकासखण्ड – नवागढ़

  • मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम केरा में 2.17 करोड़ की लागत से बने सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया।
  • श्री बघेल ने इस अवसर पर अस्पताल का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और वहां पदस्थ डॉक्टरों और स्टॉफ से मुलाकात कर मरीजों का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए।

विकासखण्ड – शिवरीनारायण

  • मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शिवरीनारायण में महानदी तट पर रामवन गमन परिपथ अंतर्गत 25 फिट ऊंची भगवान श्रीराम की मूर्ति का अनावरण किया।
  • मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने महानदी आरती में शामिल होकर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पंडितों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
  • मुख्यमंत्री ने शिवरीनारायण में घाटों का नामकरण मर्यादा पुरुषोत्तम राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुहन, लव-कुश और माँ सीता के नाम पर करने की घोषणा की।
  • महानदी आरती कर लौटते हुए मुख्यमंत्री को रोका नन्हे बच्चों ने और एक स्वर में कहा कका जिंदा है।
  • मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शिवरीनारायण रेस्ट हाउस में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भेंट मुलाकात की।
  • औषधि विक्रेता संघ ने मुख्यमंत्री को छाया चित्र भेट किया।
  • सतनामी समाज नवागढ़ औऱ पामगढ़ के पदाधिकारियों ने देश के प्रथम नम्बर के मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी।
  • गुरुघासीदास सतगंवा मेला समिति के पदाधिकारी ने मेला स्थल पर सौंदर्यीकरण और घासीदास जी का संग्रहालय की मांग पर मुख्यमंत्री ने सौंदर्यीकरण कराने की बात कही।
Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031