आजकल भोजपुरी हसीनाएं भी बॉलीवुड की परियों हर रूप में बराबरी कर रही हैं, अब उनसे पीछे नहीं हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में वैसे कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो आज सबसे ऊंचे मुकाम पर पहुंच चुकी हैं। इन्हीं में से एक है रानी चटर्जी। भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी किसी पहचान की मोहताज नहीं है।रानी चटर्जी अपनी खूबसूरती ही नहीं बल्कि अपनी अदाकारी को लेकर भी दिलों पर राज करती हैं। बता दें लाखों फैंस हैं इस हसीना के। यही वजह है कि आज भी इनकी अदाकारी के चर्चे खूब होते हैं, लेकिन आपको रानी चटर्जी का एक राज अब भी पता नहीं होगा। क्या आप जानते हैं कि ये हसीना अब तक 465 बार दुल्हन बन चुकी हैं। दरअसल, सालों से भोजपुरी इंडस्ट्री में कायम हैं रानी चैटर्जी और आज भी उनका जलवा पहले की तरह ही बरकरार है। आप जानते ही होंगे की रानी को भोजपुरी क्वीन कहा जाता है। उनकी फिल्मों की खुमारी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है। यही वजह है कि आज भी उनके लाखों फैंस हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंडस्ट्री के कई साल बीत जाने के बाद एक्ट्रेस का नाम कई एक्टर्स के साथ जुड़ चूका है, अभी तक उन्होंने शादी नहीं की है। हालांकि उनके दीवानों की कमी नहीं लेकिन शादी से फिलहाल रानी से दूरी बना रखी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि असल जिंदगी में शादी ना करने वालीं रानी ऑन स्क्रीन 465 बार दुल्हन बन चुकी हैं। जी हांज्खुद एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर रानी चैटर्जी ने ये जानकारी दी थी कि वो इतने सालों में ऑन स्क्रीन सैंकड़ों बार दुल्हन बनीं और अब आने वाली फिल्म में भी वो ब्राइडल गेटअप में नजर आने वाली हैं। उन्होंने बताया कि वो अब तक करियर में 465 फिल्में कर चुकी हैं और इन फिल्मो में 465 बार ही दुल्हन भी बनी हैं। इसके बाद अब वो ‘गैंग्स्टर ऑफ बिहार’ में एक बार फिर दुल्हन के किरदार में दिखेंगीं और फैंस को फिर से अपना दीवाना बनाएंगीं। रानी चैटर्जी भोजपुरी इंडस्ट्री की जितनी चर्चित एक्ट्रेस हैं उनकी ही महंगी भी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो वो एक फिल्म के लिए 10-12 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं। इसके अलावा ये उनकी पॉपुलैरिटी का ही कमाल है कि वो अब ओटीटी में भी कदम रख चुकी हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031