रायपुर। आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री अरुण चौबे जी महाराज ने अपने सभी शिष्यों को दीपावली की शुभकामनाएं दी है। महाराज जी ने दीपावली के पावन अवसर पर अपने सभी शिष्यों की मंगलकामना करते हुए भरपूर आशीर्वाद दिया है। उन्होंने इस अवसर पर सभी के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा है कि रोशनी का त्यौहार दीपावली सबके जीवन और घर-आंगन को खुशियों और सुख-समृद्धि से आलोकित करे। हमारे जीवन में त्यौहारों से नई उमंग और स्फूर्ति आती है। इस दौरान आपसी मेल-जोल से परस्पर स्नेह की जड़ें और गहरी तथा मजबूत बनती है। धार्मिक आस्था के साथ त्यौहार हमारी परंपरा और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं। इस दीपावली में हम स्नेह का दीपक जलाएं, जिसका प्रकाश हमारे जीवन में हमेशा बना रहे।
आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री अरुण चौबे जी महाराज ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, सभी शिष्यों की मंगलकामना के साथ दिया भरपूर आशीर्वाद
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















