पेंशनर्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश प्रांतीय कार्यकारिणी एवं संभागीय/जिला अध्यक्ष की आवश्यक बैठक 1 नवम्वर 2022 मंगलवार को उज्जैन में गुजराती समाज हाल नई सड़क उज्जैन में सुबह 10 बजे मध्य प्रदेश राज्य सरकार के पेंशनर्स के प्रति उदासीनता के कारण आगामी रणनीति पर विचार किया जाएगा। पेंशनर्स के हित में म.प्र.सरकार के द्वारा निती गत निर्णय नहीं लिये जाने पर प्रांताध्यक्ष ओमप्रकाश बुधौलिया पेंशनर्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश के आगामी रणनीति पर उज्जैन से शंखनाद किया जायेगा।
यह जानकारी पेंशनर्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश के उज्जैन संभागीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि पिछले वर्ष 04 सितंबर 2021को संभागीय सम्मेलन में मंहगाई राहत एवं अन्य महत्वपूर्ण मांगों को प्राप्त करने हेतु आन्दोलन का शंखनाद किया गया था। जिसको पेंशनर्स ने आन्दोलन कर सफलता पूर्वक प्राप्त करने में सफलता प्राप्त हुई। परन्तु मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पिछले वर्ष से लगातार प्रयास किया जाने पर भी मध्य प्रदेश सरकार योजनाबद्ध तरीके से मध्यप्रदेश राज्य के विभाजन पुनर्गठन अधिनियम 2000 के अंतर्गत अधिनियम की धारा 49, मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ राज्य की स्वीकृति की आड़ लेकर लाखों रुपए एरियर के बचत करते हुए। पेंशनर्स अन्य मांगों के लिये मध्य प्रदेश सरकार को बाध्य नहीं किया जा सके। ऐसी परिस्थिति में प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक में मध्य प्रदेश राज्य के समस्त जिला अध्यक्ष एवं संभागीय अध्यक्ष द्वारा निर्णय किया जाना है कि पेंशनर्स अपने अधिकार प्राप्त करने के लिए प्रभावी ढंग से आन्दोलन तय करने के लिये आप सभी पेंशनर्स अपने सुझाव एवं आगामी रणनीति पर काम कैसे करना तय करेंगे है ।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031