ग्राम तरसीवां जिला धमतरी में दीपावली, गोवर्धन पूजा का पर्व परम्परागत ढंग से शांतिपूर्वक मनाया गया। गोवर्धन पूजा के दूसरे दिन 27 अक्टूबर दिन गुरुवार को भाईदूज के पावन पर्व पर मातर महोत्सव का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ उपरोक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि – श्री राजू सोमप्रकाश चंद्राकर, जनपद सदस्य तरसीवां, अध्यक्षता – श्रीमती दिपेश्वरी साहू, सरपंच ग्राम पंचायत तरसीवां एवं विशिष्ठ अतिथि – श्री अर्जुन पूरी गोस्वामी, अध्यक्ष राजमानस संघ धमतरी, अलख राम साहू, मिलाप राम साहू, पंचराम यदु, पचकौड़ ध्रुव, परमेश्वर गिरी गोस्वामी, प्रफुल्ल साहू, भुनेश्वर सिन्हा, पूर्व सरपंच तरसीवां, गौतम सिन्हा, डॉ. दानी राम सिन्हा थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथिगणों द्वारा श्री कृष्ण भगवन के चित्र पर माल्यार्पण, पूजा अर्चना व दीप प्रज्वलन कर किया गया उपरोक्त कार्यक्रम का संचालन यादव समाज तरसीवां, ग्राम विकास समिति तरसीवां, समस्त ग्रामवासी एवं विभिन्न धार्मिक सामाजिक संगठनों का भरपूर सहयोग रहा। मातर कार्यक्रम दौरान यादव बन्धुओं द्वारा अपने देवी देवताओं का पूजा अर्चना एवं गौ माता को सोहई बांधने के पश्चात समस्त गौ माताओं के दल को देवताओं के चारों ओर घुमाने की प्रक्रिया के साथ कुम्हड़ा ढुलाई का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ उपरोक्त कार्यक्रम के दौरान यादव बंधुओं द्वारा अपने परम्परागत वेशभूषा एवं पगड़ी में नजर आये इसमें राउत नाचा का प्रदर्शन किया गया, राउत नाचा में उत्साहित बच्चों एवं सम्पूर्ण यादव सामाज अपने अंदाज में धीरकते नजर आये जिसका मनमोहन दृश्य दर्शकों का मन मोह लिया। उपरोक्त कार्यक्रम में विशेष आकर्षण एवं दर्शक दीर्घा के मनरंजन हेतु अखाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम तरसीवां के ही 3 अखाड़ा दलों जिसमें अलीगढ़ अखाड़ा, बजरंग अखाड़ा एवं शिवशक्ति अखाड़ा ने भाग लिया अखाड़ा के दौरान विभिन्न कला कौशल का प्रदर्शन किया गया जो दर्शक दीर्घा के मन को मोह लिया एवं खूब तालियां भी बटोरी अखाड़ा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अलीगढ़ अखाड़ा, तरसीवां द्वितीय स्थान पर शिवशक्ति अखाड़ा एवं तृतीय स्थान पर बजरंग दल अखाड़ा रहा। तीनों विजेता दलों को सील्ड एवं पुरस्कार व सम्मान की राशि के साथ सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा उद्बोधन दिया गया एवं भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों को निरंतरता बनाये रखने हेतु प्रेरित किये कार्यक्रम में खीर एवं दूध का प्रसादी के रूप में दर्शकों को वितरण किया गया उपरोक्त मातर महोत्सव का कार्यक्रम विगत 40 वर्षों से संचालित है। उपरोक्त कार्यक्रम में रात्रि कालीन स्वच्छ मनोरंजन हेतु छत्तीसगढ़ी लोक रंजनी कार्यक्रम डेहरी के दिया, भेलवकुदा (रानीतराई) जिला – दुर्ग का आयोजन किया गया। मंच संचालन चिरंजीव हिरवानी द्वारा किया गया।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031