हरियाणा की कलाकार श्रुति ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

रायपुर. राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव में शाम हरियाणा से आयी कलाकार श्रुति ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य से जुड़ी योजना की प्रशंसा की है। श्रुति ने राज्योत्सव स्थल पर मौजूद स्वास्थ्य सुविधा का लाभ लिया, जहां उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा उचित उपचार और दवाइयां दी गई बल्कि लगातार उनका ध्यान भी रखा गया। श्रुति ने बताया कि प्रस्तुति से पूर्व लगातार अभ्यास के के बीच कभी-कभी कलाकार बीमार या घायल हो जाते हैं, ऐसा ही उनके साथ हुआ। अभ्यास के दौरान उनकी तबियत बिगड़ गई, तो यहां डॉक्टरों और स्वास्थ्य पेशेवरों ने उनका अच्छा इलाज किया। इस समय डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम ने उसकी बहुत अच्छी देखभाल की। श्रुति ने छत्तीसगढ़ सरकार को राज्योत्सव स्थल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा की व्यवस्था करने के लिए धन्यवाद दिया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031