धान खरीदी में अनियमितता करने वाले सेवा सहकारी समिति गुरूवाईनडबरी के प्रबंधक, धान खरीदी प्रभारी, कम्प्यूटर आपरेटर, खुड़िया के तत्कालीन प्रबंधक और किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वाले अनिल पटेल गिरफ्तार
जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा की गई अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही

मुंगेली . धान उपार्जन केन्द्रों में धान की अफरा-तफरी करने वालों की अब खैर नहीं होगी। इसी तारतम्य में जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा धान खरीदी में अनियमितता बरतने वाले सेवा सहकारी समिति गुरूवाईनडबरी के प्रबंधक श्री शंकरदास बंजारा, धान खरीदी प्रभारी श्री रामदास बंजारे, कम्प्यूटर आपरेटर श्री सनत कुमार कश्यप, खुड़िया के तत्कालीन शाखा प्रबंधक श्री रविकांत वैष्णव और किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वाले श्री अनिल पटेल को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। यह जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा अब तक की गई सबसे बड़ी कार्यवाही है।
कलेक्टर श्री राहुल देव और पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रमोहन सिंह किसानों के पंजीयन पर बिचैलियों द्वारा फर्जी तरीके से धान बेचने, धान विक्रय की राशि, बिचैलियों के द्वारा आहरण किए जाने और धान खरीदी में अनियमितता करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यालय कलेक्टर खाद्य शाखा मुंगेली के ज्ञापन के परिपालन में धान उपार्जन केन्द्र गुरूवाईनडबरी सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक श्री शंकरदास बंजारा, धान खरीदी प्रभारी श्री रामदास बंजारे और कम्प्यूटर आपरेटर श्री सनत कुमार कश्यप द्वारा 11 अप्रैल 2022 की स्थिति में कम्प्यूटर में दर्ज धान खरीदी, उठाव व शेष धान संबंधी जानकारी प्रस्तुत किया गया। जिसके अनुसार उक्त खरीदी केन्द्र में धान की मात्रा 38883.60 क्विंटल धान खरीदी की गई, जिसमें मिल को 22428.80 क्विंटल और संग्रहण केन्द्र को 15324.73 क्विंटल जारी की गई। शेष धान की मात्रा 1130.07 क्विंटल है। जिसका भौतिक सत्यापन करने पर धान खरीदी केन्द्र में धान की कोई भी मात्रा भौतिक रूप में नहीं पाए जाने पर शाखा प्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा कंतेली के श्री अनिल कुमार सप्रे ने थाना लालपुर में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया। जिसके आधार पर आरोपियों के विरूद्ध थाना लालपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान समिति प्रबंध श्री शंकरदास बंजारा और कम्प्यूटर आपरेटर श्री सनत कुमार कश्यप को गिरफ्तार किया गया। धान खरीदी प्रभारी श्री रामदास बंजारे 10 माह से फरार था, जिसकी लगातार पतासाजी कर मुखबिर की सूचना पर लालपुर पुलिस द्वारा आरोपी रामदास बंजारे को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। इसी तरह जिला सहकारी बैंक शाखा लोरमी के वर्तमान शाखा प्रबंधक श्री संतोष कौशिक ने 28 अक्टूबर को लोरमी थाना में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए लोरमी पुलिस के द्वारा तत्कालीन शाखा प्रबंधक और वर्तमान में बिलासपुर जिले के बैंक शाखा धनिया में पदस्थ श्री रविकांत वैष्णव को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। इसी क्रम में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के शाखा प्रबंधक श्री संतोष कौशिक ने उरईकछार निवासी श्री अनिल पटेल के विरूद्ध क्षेत्र के ग्रामीणों का फर्जी तरीके से पंजीयन कराने, केसीसी लोन निकालने, फर्जी तरीके से धान बिक्री का पैसा आहरण करने और किसानों के पासबुक को जबरन अपने पास रखने का रिपोर्ट थाना लोरमी में दर्ज कराया। थाना लोरमी ने अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया और मुखबिरों की सूचना एवं साइबर सेल के विश्लेषण के उपरांत श्री अनिल पटेल को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031