रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के महिला प्रकोष्ठ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिला अध्यक्ष के पद पर विद्या वर्मा की नियुक्ति की गई है। उनकी नियुक्ति अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा की अनुशंसा पर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा एवं प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण वर्मा की सहमति से की गई। विद्या वर्मा मुकाम पोस्ट हथबंद जिला बलौदाबाजार भाटापारा की निवासी है। वे पूर्व में अनेक पदों पर पदस्थ होकर अपना दायित्व बखूबी निभाती रही है। साथ ही वर्तमान में भी वे कई पदों पर पदस्थ है और बड़ी कार्यकुशलता से अपना दायित्व पूरा कर रही है। इसी क्रम में विद्या वर्मा पूर्व जनपद सदस्य सिमगा, सरपंच हथबंद, छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज कार्यकारिणी सदस्य, अर्जुनी राज महिला अध्यक्ष, अर्जुनी राज वर्तमान केंद्रीय मंत्री महिला छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज, मानव अधिकार मंच ब्लॉक अध्यक्ष, भाजपा जिला बलौदा बाजार भाटापारा विशेष आमंत्रित सदस्य, विश्व वीरांगना वाहिनी सद्भावना मंच मंच मंत्री जिला बलौदा बाजार, पूर्व सरपंच संघ महिला अध्यक्ष सिमगा। विद्या वर्मा की नियुक्ति करते हुए महासभा द्वारा यह आशा व्यक्त किया गया है कि आपके मनोनयन से समाज को गति मिलेगी और आप जैसे ईमानदार एवं कर्मठ साथी के सहयोग से संगठन मजबूत होगा। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिला अध्यक्ष बनने पर विद्या वर्मा को महासभा के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है जिसमें महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा, प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा, राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, अखिल महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश महिला महासचिव सरिता वर्मा, गीता वर्मा, भारती वर्मा, संध्या वर्मा, नैमीश वर्मा, सुष्मा आडिल, पायल वर्मा, बुलाकी आडिल, कल्याणी आडिल, मृत्युंजय वर्मा, मुकेश टिकरिहा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर, गोपाल वर्मा आदि शामिल है।
विद्या वर्मा संभालेंगी अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ की बलौदाबाजार-भाटापारा जिला अध्यक्ष की कमान
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















