उर्वशी रौतेला के चाहने वाले तो लाखों में है। उर्वशी रौतेला कुछ भी करें, उनकी चर्चा खूब होती है। सोशल मीडिया पर भी अभिनेत्री खूब सक्रिय रहती हैं। अपनी फोटोस और वीडियोस के जरिए अब अपने फैंस को अलग-अलग सरप्राइस भी देती हैं। इन सबके बीच उर्वशी रौतेला अब भोजपुरी गाने पर थिरकते हुए नजर आ रही हैं। उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, पहले तो फैंस को इस बात का विश्वास ही नहीं हुआ कि उर्वशी रौतेला भोजपुरी गाने पर डांस कर रही हैं। लेकिन बाद में ऐसा सच में हुआ। सच में उर्वशी रौतेला भोजपुरी गाने पर डांस किया है। यह गाना है राजा जी जिसे 2 साल पहले ही रिलीज किया गया था। अब इस गाने को दोबारा से डब किया गया है। इस गाने को मीत ब्रदर्स और प्रियंका सिंह ने गाया है। हालांकि, ओरिजिनल यह 2 साल पहले ही रिलीज हो चुका था। अब इस गाने को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। उर्वशी रौतेला का भोजपुरी गाने पर डेब्यू भी लोगों को पसंद आ रहा है। 4 सप्ताह के भीतर यह गाना यूट्यूब पर धूम मचाता दिखाई दे रहा है। खबर लिखे जाने तक इसका व्यूज 1,316,850 था। शादी और पार्टियों में भी यह गाना पूरी तरीके से धूम मचाता दिखाई दे रहा है। भोजपुरी फिल्मों के गाने आजकल सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहे हैं। यही कारण है कि उर्वशी रौतेला ने भी यहां अपना हाथ आजमाया है।
उर्वशी ने भोजपुरी गाने पर जमकर लचकाई कमर, फैंस भी नजर नहीं हटा पा रहे
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















