लंबे समय बाद बालाघाट और कवर्धा सीमा पर मुठभेड़ की खबर सामने आई है। वहीं मुठभेड़ में 2 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वहीं नक्सलियों की हरकत के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। जवानों की टीम इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन कर रही है। जानकारी के अनुसार आज सुबह बालाघाट और कवर्धा सीमा पर नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हो गया। वहीं जवानों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दो नक्सलियों ढेर किया है। करीब घंटे पर चली मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग खड़े हो गए। आशंका जताई जा रही है कि नक्सली मध्यप्रदेश से भागकर कवर्धा की ओर गए हैं। भोरमदेव अभ्यारण्य की ओर आने की आशंका पर अलर्ट जारी। जानकारी के अनुसार मारे गए नक्सली राजेश और गणेश एरिया कमेटी के सदस्य थे। दोनों नक्सली कवर्धा जिले में सक्रिय थे। घटनास्थल से एके 47 व 315 बोर की बन्दूक बरामद हुआ है। मुठभेड़ की घटना के बाद कवर्धा जिले के सिंघनपुर, चिल्फी, रेंगाखार, तरेगांव व झलमला थाना को अलर्ट किया है। वहीं जवानों की टीम सीमावर्ती गांवों में सर्चिंग कर रही है। वहीं अभी तक मारे गए नक्सलियों का शव जवानों ने बरामद नहीं किया है।
Previous Articleआतंकी कसाब से टक्कर लेने वाले जवान जिल्लू यादव का निधन
Related Posts
Add A Comment



















