देशभर में देवउठनी के बाद से शादी समारोह का सीजन शुरू हो चुका है। वहीं, सरकार भी सामूहिक विवाह कार्यक्रम के जरिए गरीब लोगों की शादी में मदद कर रही है। 26 नवंबर को भी सरकार ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, लेकिन इस दौरान दुल्हन की शर्त जीतने के चक्कर में कांड कर गया। इसके बाद होना क्या था दुल्हन थाने पहुंच गई और होने वाले पति के खिलाफ शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। थाने में दोनों पक्षों के बीच इसी बात को लेकर बहस चलती रही, जिसके बाद दोनों पक्षों में इस बात पर समझौता हो गया कि दूल्हा दुल्हन अब अलग ही रहेंगे। मिली जानकारी के अनुसार 26 नवंबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान बदायूं जिले के बिल्सी गांव के रहने वाले युवक की शादी संभल के पवासा में युवती के साथ हुई थी। शादी के बंधन में बंधने के बाद 28 नवंबर को पवासा गांव में रीति रिवाज से दूल्हा-दुल्हन के विवाह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। बताया जा रहा है कि पवासा में विवाह समारोह में जयमाला का प्रोग्राम होने के बाद दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठे। फिर उसी समय सबके सामने स्टेज पर ही दूल्हे ने दुल्हन को किस कर दिया। इससे दुल्हन भड़क गई और वहां से उठकर कमरे में चली गई। परिवार के लोगों ने दुल्हन को समझाने की कोशिश की. लेकिन वह किसी की भी बात सुनने को तैयार न थी। उसने स्टेज पर जाने से इनकार कर दिया। बाद में वह परिजनों को साथ लेकर बहजोई थाने पहुंची और थाना प्रभारी पंकज लवानिया को दूल्हे की हरकत को बताया. इसी बीच दूल्हा पक्ष के लोग भी थाने पहुंच गए। वहां दुल्हन ने सबके सामने कहा कि मैं अब इनके (दूल्हा) साथ नहीं रहना चाहती। अपने घर ही रहूंगी। मुझे इनका चाल चलन ठीक नहीं लग रहा. जो इंसान 300 लोगों के सामने ऐसी हरकत कर सकता है वह क्या ही सुधरेगा। इसलिए इस हरकत के लिए इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। दूसरी तरफ दूल्हा पक्ष ने भी अपनी बात रखी, उन्होंने बताया कि दुल्हन ने खुद दूल्हे से शर्त लगाई थी। शर्त के मुबातिक, अगर दूल्हा उसे स्टेज पर सबके सामने किस करेगा तो वह उसे 1500 रुपए देगी। अगर वह ऐसा नहीं कर पाया तो उसे दुल्हन को 3000 रुपये देने होंगे। जब थाना प्रभारी ने इस बारे में दुल्हन से बात की तो उसने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं था। उसने दूल्हे से कोई शर्त नहीं लगाई थी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031